{"_id":"695d450c64ed29cea402d1b7","slug":"a-young-man-returning-from-a-birthday-party-died-in-an-accident-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-146593-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवक की हादसे में मौत
Tue, 06 Jan 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 06 Jan 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। सिरसा रोड पर शराब ठेके के सामने ट्रक की टक्कर से सोमवार देर रात बाइक सवार अशोक नगर निवासी लक्की (20) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अयाल्की निवासी सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस की मदद से दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद लक्की को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, लक्की और सोनू गांव दरियापुर निवासी दोस्त के जन्मदिन समारोह में गए थे। वहां से वे जन्मदिन पार्टी मनाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। दोनों इंटरलॉकिंग फैक्टरी में काम करते थे।