फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A young man died under suspicious circumstances, his body remains unidentified

Fatehabad News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव की शिनाख्त नहीं

Thu, 06 Nov 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 06 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
A young man died under suspicious circumstances, his body remains unidentified
रतिया। भूना रोड पर बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक अचेत अवस्था में मिला। लोगों ने नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अगर मृतक की पहचान नहीं हो पाई तो पर 72 घंटे तक शव को रखवाया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह कुछ लोग भूना रोड से गुजर रहे थे तो उन्होंने देखा कि सड़क के किनारे एक युवक संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ है, लोगों ने युवक को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया जब डॉक्टरों ने चेक किया तो युवक की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह अपनी टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक के कपड़ों से किसी भी प्रकार का कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ जिससे मृतक की पहचान हो सके।
विज्ञापन

जांच अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि मृतक युवक की सूचना मिली थी लेकिन मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है पहचान न हो पाने के कारण 72 घंटे तक मृतक के शव को रखवाया गया है। मृतक की फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से जारी कर पहचान लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed