{"_id":"685994b41eb51f0cbc06646d","slug":"a-woman-transplanting-paddy-died-due-to-snake-bite-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-135898-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव नन्हेड़ी में सांड के डसने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव नन्हेड़ी में सांड के डसने से महिला की मौत
Mon, 23 Jun 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
गांव नंहेडी में महिला के शव का बारिश के दौरान संस्कार करते हुए परिजनस्त्रोत जागरूक पाठक
कुलां। गांव नन्हेड़ी में रविवार को खेतों में धान की रोपाई के दौरान सांप के डसने से प्रवासी बुजुर्ग महिला को सांप ने काट लिया। आसपास के लोगों ने महिला को संभाला और वे उसे लेकर टोहाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचे।
चिकित्सकों ने महिला का उपचार भी शुरू किया, लेकिन शरीर में जहर फैलने के कारण महिला की मौत हो गई। जिसके बाद चिकित्सकों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से गांव नन्हेड़ी में ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
पुलिस के अनुसार बिहार के नालंदा जिले के गांव मोजाहिदपुर निवासी 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला फागुनी देवी मजदूरी करने के लिए गांव नन्हेड़ी में आई थी। रविवार को भी वो खेत में धान रोप रही थी, तभी उसे सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
पीएचसी में नहीं सांप के काटे का इलाज
कुलां ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा के लिए कुलां में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित है, लेकिन यहां किसी जहरीले जीव-जंतु या फिर सांप के डसने के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। इतना ही नहीं सांप के डसने के एंटी डोज के लिए भी क्षेत्र के लोगों को नागरिक अस्पताल ही आना पड़ता है। ऐसे में देरी होने पर इंसान की जान चली जाती है।