फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A woman died after being hit by a car

Haryana: तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर, एक की मौत; पीड़ित परिवार ने बताया रंजिश का मामला

Wed, 29 Apr 2026 04:03 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 29 Apr 2026 04:03 PM IST
सार

पीड़ित परिवार का आरोप है कि कार वाले दो बार जानबूझकर टक्कर मारी है। फिलहाल कार चालक अभी फरार है। 

विज्ञापन
A woman died after being hit by a car
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

फतेहाबाद शहर के बीघड़ रोड पर हरनाम सिंह कॉलोनी के पास एक सफेद रंग की कार ने मां-बेटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मां-बेटी सड़क पर जा गिरी। इससे 86 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल है। दोनों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। घटना मंगलवार शाम की है। बुधवार को परिजन अस्पताल में एकत्रित हुए और आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग की। 
विज्ञापन


आरोप है कि जानबूझकर गाड़ी चालक ने दो बार टक्कर मारी है, जिससे महिला की मौत हुई है। पीड़ित पक्ष ने कहा रंजिश के चलते ये टक्कर मारी गई है। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अगर आरोपी कार चालक गिरफ्तार नहीं हुआ तो मृतका का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।  
विज्ञापन


गांव बनगांव निवासी (86) शांति देवी हरनाम कॉलोनी के पास बनी झुग्गियों में रहती थी। उनकी बेटी सिरसा जिले के गांव मोरीवाला निवासी कांता देवी भी उनके पास आई हुई थी। दोनों मंगलवार शाम को सड़क के किनारे सब्जी की रेहड़ी पर सब्जी खरीद रही थी। आरोप है कि तेज गति से आई कार ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाएं उछल कर सड़क पर जा गिरी। घायल शांति देवी और कांता देवी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया मगर शांति देवी ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी कांता देवी की टांग में गंभीर चोट आई है। उसको अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन परिजन सेक्टर स्थित निजी अस्पताल में लेकर गए। महिला के पोते पारसनाथ ने मीडिया के सामने अस्पताल में आरोप लगाया है कि रंजिश के चलते जान बूझकर टक्कर मारी गई है। घटना के बाद से आरोपी कार चालक फरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed