फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A wave of patriotism... every home will be colored in the hues of the tricolor, the mega campaign will run in the district from August 9 to 17

Fatehabad News: देशभक्ति की बयार... तिरंगे के रंग में रंगेगा हर घर, जिले में 9 से 17 अगस्त तक चलेगा महाअभियान

Tue, 04 Aug 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 04 Aug 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
A wave of patriotism... every home will be colored in the hues of the tricolor, the mega campaign will run in the district from August 9 to 17
फतेहाबाद। जिले में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा और वंदे मातरम अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। युवा पीढ़ी को राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विवेक भारती ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभियान के तहत जिला, उपमंडल, ब्लॉक, ग्राम पंचायत और शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम होंगे। इनमें सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

13 और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान विभाजन की पीड़ा और संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा। स्कूल और कॉलेजों में व्याख्यान, प्रदर्शनी और प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनका लक्ष्य विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय ध्वज क्विज प्रतियोगिता
15 अगस्त तक माय जीओवी पोर्टल पर राष्ट्रीय ध्वज क्विज प्रतियोगिता होगी। इसमें विद्यार्थी, युवा और आम नागरिक ऑनलाइन भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास और सांविधानिक प्रावधानों से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। सफल प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने युवाओं से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।


हर घर तिरंगा अभियान की गतिविधियां
अभियान के दाैरान नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वंदे मातरम थीम पर संगीत कार्यक्रम और तिरंगा कॉन्सर्ट भी होंगे। तिरंगा प्रदर्शनी, बाइक रैली, साइकिल रैली और तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। सरकारी भवनों पर तिरंगे की आकर्षक रोशनी और सजावट की जाएगी। जिला प्रशासन राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed