{"_id":"69a32b24844d63205200e8d0","slug":"a-tyre-burst-caused-the-vehicle-to-overturn-injuring-21-athletes-on-their-way-to-the-competition-fatehabad-news-c-127-1-ftb1008-149446-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: टायर फटने से गाड़ी पलटी, स्पर्धा में भाग लेने जा रहे 21 खिलाड़ी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: टायर फटने से गाड़ी पलटी, स्पर्धा में भाग लेने जा रहे 21 खिलाड़ी घायल
Sat, 28 Feb 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
गेहू के खेत में पलटी खिलाडिय़ों से भरी गाड़ी। स्त्रोत ग्रामीण
भट्टूकलां। गांव खाबड़ा कलां के समीप शनिवार दोपहर को टायर फटने से लोडिंग गाड़ी के पलट जाने से उसमें सवार 21 फुटबाल खिलाड़ी घायल हो गए। घायलों को भट्टूकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाया गया। यहां से पांच खिलाडि़यों को गंभीर चोट के कारण अग्रोहा मेडिकल काॅलेज में रेफर किया गया है।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद घायल फुटबाल खिलाड़ियों के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। ये खिलाड़ी हिसार के चुली बागड़ियान गांव से सिरसा के गांव हरिपुरा में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जा रहे थे। शनिवार को गांव चुली बागडि़यान से लोडिंग गाड़ी में सवार होकर 21 खिलाड़ी गांव हरिपुरा में फुटबाल मैच खेलने के लिए जा रहे थे।
गाड़ी जब गांव खाबड़ाकलां के पास पहुंचे अगले टायर में तकनीकी खराबी आने से हवा निकल गई। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर गेहूं के खेत में जाकर पलट गई। इससे उसमें सवार खिलाड़ी विजय, बिल्लू, सुनील, दिनेश, सतीश, हिमांशु, पंकज, अमन, विकास, ज्ञानेन्द्र, मुकेश, रोहताश, सुनील, कुलदीप, अनुज, भीम, राघव, सुनील, छाबू, छोटू, आशीष घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायल गांव चुली बागडि़यान निवासी है। आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत एम्बुलेंस की सहायता से भट्टूकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से पांच घायलों को अग्रोहा मेडिकल काॅलेज में रेफर कर दिया। भट्टूकलां थाना प्रभारी राधेश्याम का कहना है कि गाड़ी का टायर फटने से हादसा हुआ है, सभी खिलाड़ी सिरसा के हरिपुरा में जा रहे थे। बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
गांव में करते हैं प्रैक्टिस, टूर्नामेंट खेलने जा रहे थे
सभी खिलाड़ी गांव चुली बागड़ियान में ही बने ग्राउंड में प्रैक्टिस करते हैं। इस ग्राउंड में उनको सीनियर फुटबाल खिलाड़ी प्रैक्टिस करवाते हैं। गांव के युवाओं ने टीम बनाई हुई है। इसी टीम को सिरसा जिले के रानियां क्षेत्र के गांव हरिपुरा में चल रहे टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए गांव से टाटा मैजिक में रवाना किया गया था।
-
चीख पुकार सुन पहुंचे ग्रामीण
आसपास के लोगों ने हादसे को देखकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और एक-एक करके सभी खिलाड़ियों को गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की गई।