फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A truck full of paddy sacks overturned on the car, the driver absconded

कार पर पलटा धान की बोरियों से भरा ट्रक, चालक फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
A truck full of paddy sacks overturned on the car, the driver absconded
फतेहाबाद के भूना रोड पर कार पर पलटा ट्रक। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के भूना रोड पर हुडा चौकी के पास रविवार शाम को धान की बोरियों से भरा ट्रक कार पर पलट गया। कार में तीन लोग सवार थे और मिस्त्री गाड़ी का ट्रायल ले रहा था। हादसे के दौरान गाड़ी सवार मिस्त्री घायल हो गया और दिल्ली निवासी मामा-भांजा बाल-बाल बच गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक पलटने के बाद कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक दिल्ली निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह कार में सवार होकर सिरसा की तरफ जा रहे थे, रास्ते में गाड़ी में दिक्कत आने के कारण यहां पर ठीक करवाने के लिए रुक गए और मिस्त्री पास ले गए। मिस्त्री ने गाड़ी ठीक करने के बाद वह ट्रायल के लिए भूना रोड की तरफ ले गए। गाड़ी में मिस्त्री के अलावा उसका भांजा भी साथ था। जब भूना रोड पर जा रहे थे तो पीछे से एक ट्रक आ रहा था जो कि असंतुलित हो गया और पहले डिवाइडर पर चढ़ा और उसके बाद गाड़ी पर पलट गया। हादसे में मिस्त्री हरपाल को चोटें आई हैं, जिसे अस्पताल ले जाया गया। हादसे में भांजा और वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद फतेहाबाद-चंडीगढ़ मार्ग पर लगा जाम
भूना रोड पर हुए हादसे के बाद फतेहाबाद-चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लग गया। एक तरफ का रास्ता रूक गया। घटना की सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक और शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को हटाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed