फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A tree fell in Alikan, a teacher narrowly escaped.

Fatehabad News: अलीकां में पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे शिक्षक

Sat, 18 Apr 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 18 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
A tree fell in Alikan, a teacher narrowly escaped.
डबवाली।गांव अलीकां स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में गिरे पेड़ों को दिखाते हुए स्टाफ सदस्य।
डबवाली। गांव अलीकां स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के प्रांगण में खड़े दीमकग्रस्त सफेदे के पेड़ों के कारण स्कूली बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा हैं। शुक्रवार को दोपहर की छुट्टी के दौरान अचानक एक बड़ा सफेदा का पेड़ खेल मैदान में गिर गया। उस समय शिक्षक शेर सिंह खेल मैदान में मौजूद थे। गनीमत रही कि पेड़ उनके उपर नहीं गिरा। पेड़ गिरने के कारण स्टाफ और बच्चों में भय का माहौल बन गया।
विज्ञापन

वहीं, घटना की सूचना मिलने पर गांव के सरपंच मलकीत सिंह, नंबरदार गुरविंदर सिंह स्कूल स्टाफ और अन्य गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करते हुए इन पेड़ों को कटवाने की मांग की ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो। गांव के नंबरदार गुरविंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले भी स्कूल परिसर में एक हरा सफेदा का पेड़ अपने आप गिर गया था। शुक्रवार को फिर एक और पेड़ आधी छुट्टी के तुरंत बाद खेल मैदान में गिर गया। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में तीन ओर सफेदे के पेड़ एक-दूसरे में उलझे हुए खड़े हैं जो कभी भी गिर सकते हैं। विभाग को कई बार लिखित रूप से अवगत करवाने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बच्चे खेल रहे हों और पेड़ गिर जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन समिति में भी उठा था मुद्दा
इस संबंध में मुख्य शिक्षिका तेजपाल कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 फरवरी को स्कूल में एसएमसी यानी स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई थी। जिसकी अध्यक्षता एसएमसी प्रधान प्रितपाल सिंह ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्कूल परिसर में खड़े सूखे और खतरनाक पेड़ों के बारे में चर्चा करना था। उस समय निरीक्षण के दौरान पाया गया था कि स्कूल परिसर में कुल 51 सफेदा के पेड़ ऐसे हैं जो लगभग 70 से 80 फुट ऊंचे हैं। उनमें दीमक लग चुकी है। इसी कारण वे सूख गए हैं और कभी भी पेड़ गिर सकते हैं। वे किसी भी समय गंभीर हादसे का कारण बन सकते हैं। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इन पेड़ों को कटवाने का प्रस्ताव पारित किया था ताकि विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
हादसे के बाद ग्रामीणों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन ने इस बाबत एसडीएम के नाम एक मांगपत्र अधिकारियों को सौंपा। उन्होंने मांग की कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed