{"_id":"69d7e82b692195d55502adec","slug":"a-short-circuit-caused-a-fire-in-the-wheat-crop-standing-in-five-marlas-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-151732-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शॉर्ट-सर्किट से पांच मरले में खड़ी गेहूं फसल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शॉर्ट-सर्किट से पांच मरले में खड़ी गेहूं फसल में लगी आग
विज्ञापन
भूना। शॉर्ट सर्किट से जली हुई गेहूं फसल
भूना। रतिया रोड पर वीरवार सायं बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के किसानों ने तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम फायरमैन रमेश कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पाया। टीम ने समय रहते आग को फैलने से रोक दिया, जिससे आसपास की अन्य फसलें सुरक्षित बच गईं।
हालांकि इस दौरान किसान बलवीर सिंह की करीब पांच मरले गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। इसके बावजूद दमकल विभाग की मुस्तैदी के चलते बड़ा नुकसान होने से टल गया।
विज्ञापन
किसानों ने बताया कि यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग तेजी से फैल सकती थी और आसपास की कई एकड़ फसल इसकी चपेट में आ जाती। ऐसे में किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता।
दमकल टीम की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ के चलते स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। किसानों ने दमकल विभाग का आभार जताते हुए कहा कि उनकी तत्परता से बड़ी हानि होने से बचाव हुआ है।