फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A person died after being hit by a vehicle in village Samain

Fatehabad News: गांव समैन में वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
A person died after being hit by a vehicle in village Samain
समैन। गांव समैन में बुधवार सुबह बस स्टैंड के पास नेशनल हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से 56 वर्षीय सतबीर की मौत हो गई। सतबीर सुबह लगभग 4 बजे सैर के लिए निकला था, तभी वह वाहन की चपेट में आ गया। फिलहाल टोहाना सदर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

टोहाना सदर थाना प्रभारी यादवेंद्र सिंह ने बताया कि गांव समैन निवासी सतबीर बुधवार सुबह अपने घर से सैर के लिए निकला था। वह बस स्टैंड के पास किसी वाहन की चपेट में आ गया। वाहन की चपेट में आने से सतबीर की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल उन्होंने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed