{"_id":"678556e5de05a0f1d70f0876","slug":"a-notice-was-to-be-issued-to-the-councillors-regarding-calling-the-meeting-of-the-municipal-council-house-the-eo-went-on-leave-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-127792-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बैठक बुलाने के लिए पार्षदों को नोटिस देने थे, ईओ छुट्टी चले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बैठक बुलाने के लिए पार्षदों को नोटिस देने थे, ईओ छुट्टी चले गए
Mon, 13 Jan 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद हाउस की बैठक बुलाने की प्रक्रिया एक बार फिर से अटक गई है। नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने ईओ को बैठक बुलाने को लेकर पत्र लिखा था। लेकिन इसके बाद ईओ ने बैठक बुलाने को लेकर पार्षदों को नोटिस जारी नहीं किया और छुट्टी पर चले गए।
प्रधान खिंची का कहना है कि ईओ के बिना बैठक नहीं हो सकती है। ऐसे में उनके आने बाद ही बैठक होगी। बैठक न बुलाने को लेकर पार्षदों ने प्रधान के सामने मुद्दा उठाया था। इसके चलते प्रधान ने ईओ को 15 जनवरी को हाउस बैठक बुलाने को लेकर पत्र लिखा था। बैठक बुलाने को लेकर सात दिन का नोटिस जरूरी होता है। लेकिन पार्षदों को जारी ही नहीं किया गया।
- प्रधान ने किया था 15 के बाद बदलाव का दावा
नगर परिषद हाउस की बैठक 14 नवंबर को हुई थी। इसके बाद पार्षदों से प्रस्ताव लिए गए लेकिन प्रक्रिया लंबे समय से अटकी रही। इसके बाद 8 जनवरी को पार्षदों ने एकत्रित होकर विरोध जताते हुए कहा था कि उनके वार्डों में विकास कार्य न नहीं हो रहे है। न ही उन्हें वार्ड के लिए बैंच और स्ट्रीट लाइट मिल रही हैं। इस पर प्रधान ने कहा था कि 15 जनवरी को हाउस बैठक बुलाई जा रही है। इस दौरान अधिकारियों को सख्त चेतावनी दे दी जाएगी। अगर कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं हुआ तो दरी बिछा प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
-
पार्षद हाउस बैठक बुलाने को लेकर प्रधान से मिले थे। प्रधान ने वादा भी किया था लेकिन अभी तक कोई नोटिस ही नहीं मिला है। अगर गंभीरता नहीं दिखाते हैं तो फिर मिला जाएगा।
- मोहन लाल नारंग, पार्षद वार्ड 12
-मैंने ईओ को पत्र लिख दिया था। ईओ ने ही बैठक बुलानी थी, लेकिन वह छुट्टी पर चले गए है। ईओ के बिना बैठक संभव नहीं है।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद, फतेहाबाद।