{"_id":"6980e62de35aa33b87088a74","slug":"a-mother-and-son-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-a-bus-full-of-wedding-guests-angry-family-members-blocked-the-road-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-147992-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बरातियों से भरी बस की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बरातियों से भरी बस की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम
Mon, 02 Feb 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम कार्रवाई करते हुए:संवाद
रतिया। लाली रोड पर शिव मंदिर के पास सोमवार दोपहर को बाइक सवार मां-बेटे की निजी बस के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। बस बरातियों से भरी हुई थी और चालक घटना के बाद फरार हो गया। मृतकों की पहचान गांव खाई निवासी कौशल्या देवी (62) और बेटे रॉबिन (33) के रूप में हुई है।
वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे गुस्साए परिजनों ने जाम लगा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मां-बेटे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और डायल 112 से पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मृतक रॉबिन की जेब से मिले आधार कार्ड से परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी।
वहीं हादसे का पता चलते ही घटनास्थल पर मृतक कौशल्या का बेटा हुक्म और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जब पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले जाने लगी, तो परिजनों ने विरोध करते हुए रतिया-अलीकां रोड पर जाम लगा दिया।परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपी बस चालक की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शवों को वहां से नहीं उठाने देंगे और न ही जाम खोलेंगे।
विज्ञापन
करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस कर्मचारी जाम लगा रहे मृतकों के परिजनों को समझाते रहे लेकिन वे बस चालक की गिरफ्तारी मांग पर अड़े रहे। बाद में मुख्यमंत्री सैनी के फतेहाबाद आगमन ड्यूटी में गए हुए डीएसपी नर सिंह व शहर थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग भी घटनास्थल पर पहुंचे और जाम लगाने वाले परिजनों और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उन्होंने चालक की गिरफ्तारी के लिए टीमों को भेजा हुआ है।
शवों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद ही वे चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश देंगे। डीएसपी नरसिंह व शहर थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
-
बरात लेकर जा रहा था बस चालक
मृतक कौशल्या गांव से अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर रतिया आधार कार्ड सही करवाने व अपनी दवाइयां लेने जा रही थी। दूसरी तरफ बस चालक गांव जमालपुर से कलोठा बरात लेकर जा रहा था कि रास्ते में ही दुर्घटना हो गई। बस चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। वहीं बस में सवार बराती भी चालक के फरार होने के बाद वहां से पैदल ही कलोठा गांव की तरफ चल दिए।
-
रॉबिन का एक माह पूर्व ही हुआ था बेटा
घटनास्थल पर जाम लगा रहे परिजनों ने बताया कि रॉबिन के पिता मिठू का कुछ समय पहले ही देहांत हो गया था। एक महीने पहले ही मृतक रॉबिन के बेटा हुआ था। जिसकी घर में खुशियां मनाई जा रही थी लेकिन सोमवार को मां बेटे की मौत से घर में मातम छा गया।