फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A monkey will be caught in the city for Rs 3200

Fatehabad News: शहर में 3200 रुपये में पकड़ा जाएगा एक बंदर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
A monkey will be caught in the city for Rs 3200
फतेहाबाद। नगर परिषद ने शहर में से बंदर पकड़ने का टेंडर खोल दिया है। एजेंसियों ने शहर में से एक बंदर पकडऩे के लिए चार हजार रुपये तक का रेट दिया था। सबसे कम रेट 3200 रुपये एजेंसी ने दिया है। यानि एजेंसी एक बंदर पकडऩे के लिए नगर परिषद से 3200 रुपये लेगी। शहर से करीब 300 बंदर पकड़े जाने है और इन्हें फिरोजपुर झिरका के जंगल में छोड़ा जाना है। इसको लेकर वन्य जीव प्राणी विभाग ने गाइडलाइन जारी की थी।
विज्ञापन

हालांकि नगर परिषद एजेंसी से रेट कम भी करवाएगी। इसके बाद ही वर्क ऑर्डर देने की प्रक्रिया शुरू होगी। नगर परिषद ने पहले दो बार टेंडर लगाया था, लेकिन पहली बार में एक एजेंसी आई थी और दूसरी बार में एक भी एजेंसी नहीं आई। इसके चलते तीसरी बार टेंडर लगाया गया था। बता दें कि शहर में बंदरों के काटने की घटनाओं के चलते लोगों ने पार्षदों को साथ लेकर नगर परिषद कार्यालय में हंगामा किया था। हंगामे के बाद नगर परिषद अधिकारियों ने वन्य जीव प्राणी विभाग से अनुमति लेने की प्रक्रिया तेज की थी।
विज्ञापन

एजेंसी को इन नियमों का करना होगा पालन :
- बंदरों को पकड़नेका काम शुरू करने से पहले वन्य जीव निरीक्षक को सूचना देनी होगी।
- पकड़े गए बंदरों को छोडऩे से पहले स्वास्थ्य निरीक्षण करवाना होगा।
- कुल कितने बंदर पकड़े गए व कितने छोड़े गए इसकी रिपोर्ट देनी होगी।
- बंदरों को छोड़ते समय कार्य की वीडियोग्राफी करनी होगी और जीपीएस लोकेशन देनी होगी।
कोट
बंदरों को पकड़ने के लिए तीन एजेंसी आई थी। सबसे कम रेट 3200 रुपये गया है। संबंधित एजेंसी से रेट कम करवाया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed