फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   a man threated by bailed accused

खिड़की तोड़कर घर में घुसा बेल पर आया आरोपी, तानी बंदूक

Sat, 12 Dec 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sat, 12 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और धौलिया को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। धौलिया का पुलिस की निगरानी में सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर को शहर पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
भारत मर्डर केस का आरोपी विनोद उर्फ धौलिया निवासी चमारखेड़ा फिलहाल जमानत पर आया हुआ है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को धौलिया प्रोफेसर कालोनी में रोहताश चबरवाल के घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गया। अंदर घुसकर उसने रोहताश चबरवाल के बेटे की कनपटी पर बंदूक तान दी।
विज्ञापन


रोहताश के बेटे ने हिम्मत दिखाते हुए पास पड़े कस्सी के बिंडे से विनोद पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए और उन्होंने धोलिया को पकड़ उसकी जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल अवस्था में उसे कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

तूने भारत मर्डर केस में मदद की सबक सिखाऊंगा
रोहताश चबरवाल ने बताया कि धौलिया घर में घुसा और उसके बेटे पर बंदूक तानकर कहने लगा कि तुमने भारत मर्डर केस में उनकी मदद की, मैं तुम्हें सबक सिखाने आया हूं।


मालूम हो कि पिछले साल बस स्टैंड चौकी के सामने भारत बाल्मीकि की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया था।

थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि धोलिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed