फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A government ambulance will not be provided if a referred patient needs to be taken to a private hospital.

Fatehabad News: रेफर मरीज को प्राइवेट अस्पताल लेकर जाना है तो नहीं मिलेगी सरकारी एंबुलेंस

Fri, 09 Oct 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 09 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
A government ambulance will not be provided if a referred patient needs to be taken to a private hospital.
फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस।
फतेहाबाद। सरकारी अस्पताल में उपचार के बाद मरीज को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है तो अब उसे स्थानीय निजी अस्पताल ले जाने के लिए सरकारी एंबुलेंस नहीं मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी एंबुलेंस के कथित दुरुपयोग और मरीजों को सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल ले जाने की शिकायतों के बाद निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

अब सरकारी अस्पताल से अग्रोहा रेफर किए गए मरीज को यदि वहां न जाकर किसी निजी अस्पताल में उपचार करवाना है तो सरकारी एंबुलेंस से स्थानीय निजी अस्पताल तक नहीं ले जाया जाएगा। मरीज को हिसार या किसी अन्य दूर स्थित निजी अस्पताल जाना है तो एंबुलेंस उपलब्ध करवाई जा सकती है लेकिन इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल से रोजाना औसतन 15 से 20 मरीजों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया जाता है। विभाग को आशंका है कि इनमें से कुछ मरीज अग्रोहा जाने के बजाय स्थानीय निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं और इसके लिए सरकारी एंबुलेंस का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर इसे लेकर एंबुलेंस चालकों और निजी अस्पतालों के बीच मिलीभगत की आशंका भी जताई गई है। इसी को रोकने के लिए अब रेफर मरीजों को सरकारी एंबुलेंस की सुविधा देने के नियमों को सख्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed