फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A fine of 25,000 rupees is imposed for garbage heaps

Fatehabad News: कचरे के ढेर मिलने पर 25 हजार जुर्माना

Fri, 03 Oct 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 03 Oct 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
A fine of 25,000 rupees is imposed for garbage heaps
सिरसा रोड पर सफाई करते कर्मचारी। स्रोत : नगर परिषद
फतेहाबाद। नगर परिषद ने खुले में कचरा फेंकने वाले व्यावसायिक संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सिरसा रोड पर पांच जगह पर खुले में कचरा फेंकने पर 25 हजार रुपये का नोटिस दिया गया है। इन्होंने अपने संस्थान के बाहर खुले में कचरा फेंक रखा था। नगर परिषद की इस कार्रवाई के बाद फैक्टरी और शोरूम संचालकों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


नगर परिषद की तरफ से वीरवार को सिरसा रोड पर सफाई अभियान चलाया गया था। जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई को इस दौरान पांच फैक्टरी और शोरूमों के बाहर कचरे के ढेर मिले थे। डीएमसी ने नगर परिषद अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को नगर परिषद प्रशासन की तरफ से दो कार शोरूम संचालक, एक अलमारी फैक्टरी संचालक, गोदाम संचालक और एक दुपहिया वाहन एजेंसी संचालक को नोटिस दिया गया है। दुपहिया वाहन एजेंसी संचालक ने ड्रम में कूड़ा भरकर खुले में छोड़ा हुआ था।
विज्ञापन


-

नगर परिषद ने दिया प्रशिक्षण

नगर परिषद की तरफ से सेवा पखवाड़ा के तहत जगजीवनपुरा मोहल्ला स्थित पंडित दिनदयाल उपाध्याय पार्क में महिला स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण दिया गया। महिलाओं को बताया गया कि घरों में कैसे गीला व सूखा कचरा को अलग-अलग करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed