फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A fair will be organized in village Dhingsara on November 1 regarding Diwali.

Fatehabad News: दिवाली को लेकर गांव ढिंगसरा में मेले का आयोजन एक नवंबर को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
A fair will be organized in village Dhingsara on November 1 regarding Diwali.
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर फतेहाबाद-भट्टू मार्ग पर स्थित गांव ढिंगसरा के बाबा मनसागर धाम में दिवाली के उपलक्ष्य में लगने वाले मेले की तैयारियों जोरों पर है। इस बार यह मेला एक नवंबर को रखा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि इस एक दिवसीय मेले का आयोजन दिवाली और होली के दिन होता है। इस बार कुछ लोग 31 अक्तूबर को दिवाली मान रहे हैं, तो कुछ एक नवंबर को दिवाली मनाने की बात चल रही है। ऐसे में बाबा मनसागर धाम समिति ने मेले का आयोजन एक नवंबर को करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बाबा मनसागर धाम ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि बाबा मनसागर गांव ढिंगसरा के बसने से पहले यहां पर भक्ति करते थे। जिसके बाद उन्होंने यही पर समाधि ले ली। जब से लेकर अभी तक यहां हर होली और दिवाली के दिन मेला भरता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस धाम में स्थित तालाब में स्नान करने से हर प्रकार के रोग खत्म हो जाते हैं। जिसके कारण यहां मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले के लिए चलेगी स्पेशल बसें
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हरियाणा रोडवेज की स्पेशल बसें चलाई जाएंगी जाे फतेहाबाद के भट्टू स्टैंड से लेकर बाबा मनसागर धाम तक जाएगी। फतेहाबाद से भट्टू जाने वाले वाहनों को ढिंगसरा से वाया मेहूवाला व किरढ़ान के रास्ते से निकाला जाएगा। इसके लिए रोडवेज द्वारा बस की सवारी पूरी होते ही बस को रवाना कर दिया जाएगा। वहीं, भट्टू बस अड्डे से भी मेले तक बसों का संचालन होगा।

--------
700 दुकानें लगाई जाएंगी
बाबा मनसागर धाम ट्रस्ट के प्रधान रधुराज सिंह ने बताया कि धाम की चहारदीवारी में विभिन्न प्रकार की करीब 700 दुकानें लगाई जाएंगी। जिसके लिए सभी दुकानदारों का जगह निर्धारित कर दी गई है। प्रत्येक दुकानदार को 300 रुपये की फीस ट्रस्ट को देनी होगी। वहीं मंदिर के बाहर जीटी रोड पर भी प्रसाद सामग्री और जूस आदि की दुकानें रहेगी। मेले के दौरान शरारती तत्वों और कूड़ा कर्कट फैलाने वाले दुकानदारों पर निगरानी रखी जाएगी। मेले में दुकान लगाने के लिए पहुंचे दुकानदार हरदीप सिंह, रोशनी, बिमला, दिनेश, घासीराम, सुमेर सिंह और ज्ञान सिंह आदि ने बताया कि वह हर वर्ष इस मेले में दुकान लगाते हैं। जिस दौरान उनको अच्छा मुनाफा होता है। ऐसे में इस बार उनको अच्छे व्यापार की उम्मीद है।

----------
100 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
बाबा मनसागर धाम ट्रस्ट के सचिव विनोद राव ने बताया कि मेले के दौरान एक समय में 20,000 के करीब लोग इकट्ठे होते हैं। ऐसे में किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस के 100 से अधिक कर्मी सुरक्षा करेंगे। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अवरोधक लगाए जाएंगे ताकि भीड़ पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed