फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A delegation of 15 members from the district will participate in the meeting

Fatehabad News: बैठक में जिले से 15 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल लेगा भाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
A delegation of 15 members from the district will participate in the meeting
रतिया मीटिंग में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल व विधानसभा अध्यक्ष लवकेश मित्तल।
रतिया। अग्रवाल वैश्य समाज की बैठक बुधवार को विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष लवकेश मित्तल के कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल ने भाग लिया। इस दौरान में हरिद्वार में होने वाले सावन पर्व एवं प्रदेश कार्य समिति की बैठक में भाग लेने के लिए विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

निर्णय लिया गया कि जिला फतेहाबाद से 15 सदस्य प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कार्य समिति की बैठक में भाग लेगा। इसमें फतेहाबाद से महिला प्रदेश अध्यक्ष सुशील सर्राफ व अध्यक्ष राजीव जैन, महिला जिला अध्यक्ष दीपिका बंसल, रतिया से जिला अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल, विधानसभा अध्यक्ष लवकेश मित्तल व पार्षद विजय कुमार के नेतृत्व में व टोहाना में विधानसभा अध्यक्ष निशांत जैन, अमित जैन ,मनीष गोयल के नेतृत्व में सदस्य भाग लेंगे।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा द्वारा उत्साह से हरिद्वार की धरती पर सावन पर्व का आयोजन किया जा रहा है। हरियाणा की अग्रणी संस्था अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा द्वारा आगामी 11 से 13 जुलाई तक आस्था स्थली एवं पवित्र नगरी हरिद्वार में सावन पर्व का विशाल आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की शुरूआत 11 जुलाई को प्रातः 11 बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में युवा जिला अध्यक्ष मोहित गर्ग ,रतिया महासचिव विपिन गोयल ,पार्षद विजय कुमार ,सोशल मीडिया प्रभारी मनीष सिंगला ,उपाध्यक्ष मक्खन सिंगला सह सचिव सुरेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed