फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In Fatehabad there will be face-to-face competition for Sarpanch in 68 out of 243 villages

Fatehabad Panchayat Election: 243 में से 68 गांवों में सरपंच पद पर होगी आमने-सामने की टक्कर

Mon, 21 Nov 2022 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कपिल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
कपिल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Nov 2022 02:14 AM IST
सार

फतेहाबाद जिले में 11 गांव ऐसे हैं, जहां सरपंच पद के दस या इससे अधिक दावेदार हैं। गांव गोरखपुर में जिले में सबसे ज्यादा 23 दावेदार हैं। बाकी गांवों में तीन से लेकर नौ प्रत्याशी तक मैदान में हैं।

विज्ञापन
In Fatehabad there will be face-to-face competition for Sarpanch in 68 out of 243 villages
गांव में ट्रैक्टर लेकर खेत की तरफ जा रहे मतदाता से वोटों की अपील करता एक दावेदार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जिले की 243 में से 68 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद पर आमने-सामने का सीधा मुकाबला होगा। इन गांवों में सरपंच पद के सिर्फ दो-दो ही दावेदार हैं। जिले में सबसे अधिक दावेदार गांव गोरखपुर में हैं, यहां 23 उम्मीदवारों ने सरपंच पद के लिए दावेदारी ठोक रखी है। जिले के 11 गांव ही ऐसे हैं, जहां दस या इससे अधिक दावेदार सरपंच पद पर भाग्य आजमा रहे हैं। बाकी गांवों में तीन से लेकर नौ प्रत्याशी तक मैदान में हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में कुल 259 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से 16 ग्राम पंचायतों ने सर्वसम्मति से अपना सरपंच चुन लिया है। अब 25 नवंबर को 243 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान होगा। बता दें कि जिले के तीन विधायकों में से दो के गांव में आमने-सामने की टक्कर रहेगी जबकि फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम के गांव एमपी रोही में सात दावेदारों के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन


हालांकि, एमपी रोही की दो पंचायतें हैं। इनमें से एमपी रोही-प्रथम में तो दो ही दावेदार हैं जबकि एमपी रोही-द्वितीय में सात दावेदार हैं। टोहाना के विधायक एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के गांव बिढाईखेड़ा और रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा के गांव जल्लोपुर में दो-दो दावेदार ही लड़ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहाबाद खंड के 14 गांवों में दो-दो दावेदार
48 पंचायतों वाले फतेहाबाद खंड के गांव अयालकी, बरसीन, बस्ती भीवां, बीघड़, बीघड़-द्वितीय, चिंदड़, ढाणी बिजा लांबा, गिल्लाखेड़ा, हरिपुरा, मताना, एमपी रोही-प्रथम, शहीदांवाली, भोडा होशनाक, खान मोहम्मद सहित 14 गांवों में सरपंच पद के दो-दो दावेदार हैं।

टोहाना खंड के 11 गांवों में कांटे का मुकाबला
टोहाना खंड की 49 पंचायतों में से 11 पंचायतों में सरपंच पद पर कांटे का मुकाबला है। गांव हिम्मतपुरा, चिलेवाल, हिंदालवाला, जापतेवाला, लालुवाल, मामुपुर, मंघेड़ा, ठरवा, बिढाईखेड़ा, भोड़िया खेड़ा, चितैन में सरपंच पद के लिए दो-दो ही दावेदारों ने नामांकन फार्म भरा है।

रतिया खंड के 11 गांवों में दो ही दावेदार
रतिया खंड की भी 50 पंचायतों में से 11 पंचायतों में दो ही दावेदार सरपंच पद पर लड़ रहे हैं। इनमें बोडा, ढाणी बबनपुर, ढाणी बिलासपुर, गुरुसर, हमजापुर, कमाना, नंगल, पालसर, सुखमनपुर, खाई व भानीखेड़ा शामिल हैं।

नागपुर खंड के 8 गांवों में यही स्थिति
नए बने नागपुर खंड की 35 पंचायतों में से आठ पंचायतों में भी यही स्थिति है। गांव चनकोठी, महलर, मुसेअहली, दादुपुर, ढाणी दादुपुर, जल्लोपुर, खैरपुर व कारियां में दो-दो उम्मीदवार ही सरपंच पद के लिए मैदान में हैं।

भट्टू खंड में सबसे कम 5 ही गांवों में दो-दो दावेदार
24 पंचायतों वाला भट्टू खंड ही ऐसा है, जहां सबसे कम गांवों में आमने-सामने की टक्कर है। यहां के सिर्फ पांच गांवों में ही दो-दो सरपंच दावेदार खड़े हैं। इन गांवों में ढाबी कलां, ढाबी खुर्द, कुकड़ांवाली, रामसरा व ठुइयां शामिल हैं।

भूना खंड के 9 गांव में सरपंच पद पर दो ही उम्मीदवार
भूना खंड की भी कुल 29 पंचायतों में से नौ पंचायतों में सरपंच पद के लिए दो-दो ही उम्मीदवार मैदान में हैं। भूना के गांव नाढोड़ी, रेहनखेड़ी, बैजलपुर, ढाणी डूल्ट, दिगोह, जांडली कलां, खासा पठाना, भूंदड़ा व कानीखेड़ी में सरपंच पद के लिए दो-दो ही उम्मीदवार हैं।

जाखल के 10 गांवों में दो दावेदारों में मुकाबला
जाखल खंड की भी 24 पंचायतों से दस पंचायतों में सरपंची का सीधा मुकाबला है। इनमें गांव कानाखेड़ा, करंडी, कुदनी, मुंदलिया, मुस्साखेड़ा, नरेल, रूपांवाली, तलवाड़ा, तलवाड़ी व उदयपुर शामिल हैं।

ढाणी बिंजा लांबा में टूट गई सर्वसम्मति
ढाणी बिंजा लांबा जिले की ऐसी पंचायत थी, जिसने सबसे पहले सर्वसम्मति से सरपंच बनाने का ऐलान किया था। ग्रामीणों ने एक बार रामनिवास पूनिया को अपना सरपंच चुन लिया था। मगर नामांकन वापसी तक दो दावेदार मैदान में रहे। रामनिवास के अलावा मनोज कुमार भी चुनाव मैदान में हैं। इस तरह अब सर्वसम्मति की बजाय ढाणी बिंजा लांबा में चुनाव के जरिये सरपंच चुना गया।

जिला परिषद व पंचायत समिति के लिए प्रचार थमा
जिला परिषद व पंचायत समिति के दावेदारों का लाउड स्पीकर के जरिये प्रचार अभियान थम गया है। रविवार शाम 5 बजे के बाद लाउड स्पीकर बंद हो गए। अब जिला परिषद व पंचायत समिति के दावेदार डोर-टू-डोर जाकर वोट मांग सकेंगे। हालांकि, सोमवार का एक दिन प्रत्याशियों के पास बचा है। मंगलवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा।


सरपंच पद के लिए 10 या इससे अधिक दावेदारों वाले गांव
गांव का नाम        कुल दावेदार

  • गांव गोरखपुर          23
  • गांव समैन              15
  • गांव कन्हड़ी           14
  • गांव फुलां              14
  • गाजूवाला               12
  • गांव बोस्ती              11
  • गांव ढाणी सांचला     11
  • गांव भिरड़ाना           11
  • गांव गुल्लरवाला        11
  • गांव भट्टू कलां         10
  • गांव दहमन              10


मतदान केंद्रों पर दावेदारों की संख्या के हिसाब से ईवीएम लगाई जाएंगी। 20 प्रत्याशी तक एक ईवीएम जबकि इससे अधिक दावेदार हैं, वहां दो ईवीएम लगाई जाएंगी। -जगदीश शर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed