{"_id":"692f29cf6e06762d920bcba8","slug":"a-bullet-bike-with-a-modified-silencer-was-fined-38500-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-144597-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मोडीफाई साइलेंसर वाली बुलेट बाइक का `38500 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मोडीफाई साइलेंसर वाली बुलेट बाइक का `38500 का चालान
Tue, 02 Dec 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
चालान करते हुए ट्रैफिक पुलिस। संवाद
टोहाना। शहर में ट्रैफिक पुलिस ने मोडिफाई साइलेंसर वाली बुलेट बाइक का 38,500 रुपये का चालान किया है। यह कार्रवाई ट्रैफिक इंचार्ज धर्म चंद के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में चलाए गए अभियान के तहत की गई।
अभियान के दौरान गलत पार्किंग व गलत साइड ड्राइव करने वाले 30 वाहनों के भी चालान काटे गए। धर्मचंद ने बताया कि पुलिस टीम ने शहर के हिसार रोड, कैंची चौक, चंडीगढ़ रोड, नहर पुल व अन्य मुख्य मार्गों पर नाके लगाकर वाहनों के चालान किए हैं। इससे पहले पुलिस की टीम ने शहर के राजकीय व निजी स्कूलों में जाकर बच्चों को ट्रैफिक पुलिस नियमों का पाठ भी पढ़ाया ताकि वे अपने अभिभावकों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक कर सकें।