{"_id":"65e60a4f48a47236410a1d40","slug":"a-bloody-conflict-broke-out-between-two-groups-in-baijalpur-village-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-113798-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव बैजलपुर में दो गुटों के बीच जमकर हुआ खूनी संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव बैजलपुर में दो गुटों के बीच जमकर हुआ खूनी संघर्ष
Mon, 04 Mar 2024 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
भूना। गांव बैजलपुर में रविवार रात को दो गुटों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। दो पक्षों में तेजधार हथियार, ईंटें व लाठियां चलीं। इससे तीन महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायलों को रविवार देर रात को भूना के सामुदायिक अस्पताल में लाया गया। उन्हें सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
घायल संजय की बुआ रीतू ने बताया कि गांव बैजलपुर के साहिल व भरथू आदि कुछ युवक लंबे समय से उनकी दुकान के आगे आकर अश्लील व्यंग्य कस रहे थे। असामाजिक तत्वों की हरकतें लगातार बढ़ रहीं थीं। जब उनके परिजनों को जानकारी देकर लड़कों को समझाने के लिए कहा गया तो उसके भतीजे संजय की रविवार शाम को दुकान पर आकर पिटाई कर दी गई। रितु का आरोप कि जब वह भतीजे की पिटाई का साहिल के परिजनों को उलाहना देने गई तो उसे अश्लील जातिसूचक गालियां निकाली गई और जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि जब लोग उसे गाली दे रहे थे तो दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया।
रीतू ने आरोप लगाया कि हमलावर लोगों ने उसकी कपड़े की दुकान को तहस-नहस कर दिया और दुकान में रखे हुए डेढ़ लाख रुपये भी निकाल कर ले गए। हमले में उसके परिवार के 26 वर्षीय संजय, 56 वर्षीय कृष्ण कुमार, 52 वर्षीय राम सिंह और उसे चोटें आई हैं। उधर, नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में उपचाराधीन दूसरे पक्ष के ईश्वर सिंह ने बताया कि वह मनरेगा मेट है और रविवार शाम को दोनों पक्षों के बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, बच्चों का आपसी मामला निपट गया था। आरोप है कि इसके बाद देर रात को संजय, पवन, मोनू व कुछ अन्य लोग लाठी, डंडे, गंडासी लेकर उनके घर आ गए।
विज्ञापन
आरोप है कि उन्होंने उसकी पत्नी सुमन को उठाने की कोशिश तो उसके बेटे भूपेश ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया, जिस पर उस पर हमला कर दिया। 42 वर्षीय ईश्वर सिंह ने बताया कि इसके बाद उसने व उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव किया तो उन पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। ईश्वर सिंह ने बताया कि उसके अलावा उसका 14 वर्षीय बेटा भूपेश, 17 वर्षीय बेटी आंचल, 38 वर्षीय पत्नी सुमन, 46 वर्षीय भाई महेंद्र सिंह, 45 वर्षीय भाभी अनीता और 45 वर्षीय ओमप्रकाश घायल हो गए हैं।
गांव बैजलपुर में आपसी झगड़े में दो गुटों के लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। इसके बाद घायलों के बयान लेकर दोनों ही पक्षों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-रामपाल लोहचब, प्रभारी, भूना थाना