{"_id":"68dac6eb39271f128801e254","slug":"a-33-kv-line-jumper-broke-causing-power-outages-for-three-and-a-half-hours-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-141214-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 33 केवी लाइन का जंपर टूटा, साढ़े तीन घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 33 केवी लाइन का जंपर टूटा, साढ़े तीन घंटे गुल रही बिजली
Mon, 29 Sep 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में अंधेरे में काम करते हुए कर्मचारी । संवाद
फतेहाबाद। शहर में सोमवार को भट्टू रोड पर 33 केवी लाइन का जंपर टूट जाने के कारण बिजली व्यवस्था ठप हो गई। दोपहर 12 से लेकर साढ़े 3 बजे तक थाना रोड, भट्टू रोड, एसबीआई रोड, जवाहर चौक, नहर कॉलोनी, एमसी कॉलोनी, चार मरला कॉलोनी समेत कई कॉलोनियों में बिजली गुल रही।
इससे घरों और बाजारों में बिजली आधारित कार्य नहीं हो पाए। ज्यादा असर नगर परिषद कार्यालय में सबसे ज्यादा देखने को मिला। यहां जनरेटर मौजूद होने के बावजूद वह चालू नहीं किया जा सका। तकनीकी खराबी के चलते जनरेटर ने काम नहीं किया। इससे कार्यालय परिसर अंधेरे में डूबा रहा। कर्मचारी कुछ देर तो कंप्यूटर अंधेरे में काम करते रहे लेकिन बाद वह भी बंद हो गए। बिजली गुल होने के कारण कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद रहे। नगर परिषद में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, गृहकर शाखा, नक्शा पासिंग जैसी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हुईं। परेशान नागरिकों को बिना काम कराए लौटना पड़ा।
-
आधार कार्ड बनाने का काम प्रभावित
नगर परिषद में बिजली सप्लाई बंद होने से आधार कार्ड बनाने भी प्रभावित हुआ। जनरेटर न चल पाने के कारण प्रिंटर व अन्य मशीन नहीं चल पाई। इसके चलते लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए इंतजार करते रहे। ज्यादा परेशानी महिलाओं को झेलनी पड़ी। महिलाएं आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
-
भट्टू रोड पर 33 केवी लाइन का जंपर टूटने के कारण बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। जंपर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जोड़ा गया। इसके बाद सप्लाई बहाल हुई।
रविंद्र कुमार, एसडीओ, बिजली निगम