{"_id":"5bb666c7867a5528cf53eb67","slug":"91538680519-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कॉलेज क्रिकेट चैम्पियनशिप में एमएम कॉलेज की महिला टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर कॉलेज क्रिकेट चैम्पियनशिप में एमएम कॉलेज की महिला टीम ने मारी बाजी
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएम कॉलेज की महिला टीम ने जीती इंटर कॉलेज क्रिकेट चैंपियनशिप
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जननायक चौ. देवीलाल यूनिवर्सिटी सिरसा में आयोजित इंटर कॉलेज यूनिवर्सिटी क्रिकेट चैंपियनशिप में फतेहाबाद के मनोहर मेमोरियल कॉलेज की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया है। टूर्नामेंट में एमएम कॉलेज के अलावा सीडीएलयू से संबंधित अनेक कालेजों की टीमों ने भाग लिया था। इन सभी टीमों को पछाड़ते हुए एमएम कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान किया। खिलाड़ी वीना कुमारी को मैन ऑफ दी सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्राचार्य डा. गुरचरण दास ने सीडीएलयू के वाइंस चांसलर विजय कायत का आभार जताते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट में कॉलेज की टीम ने शारीरिक शिक्षा विभाग से हरजीत सिंह के नेतृत्व में भाग लिया था। कॉलेज की टीम का पहला मैच चौ. देवीलाल स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पन्नीवाला मोटा के साथ हुआ। जिसमें एमएम कॉलेज की टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल की। बीए द्वितीय वर्ष की खिलाड़ी रचना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 65 रन बनाए। कॉलेज का दूसरा मैच राजकीय महिला कॉलेज सिरसा के साथ हुआ। इस मैच को भी एमएम कॉलेज ने 8 विकेट से जीता और फाइनल में जगह बनाई। बीए प्रथम वर्ष की वीना कुमारी ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए जहां 3 विकेट लिए वहीं 12 गेंदों पर 22 रन भी बनाए। इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच एमएम कॉलेज फतेहाबाद और शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज सिरसा के बीच हुआ। इस मैच को भी फतेहाबाद की टीम ने वीना कुमारी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत 9 विकेट से जीत हासिल की और टूर्नामेंट पर कब्जा किया। वीना ने इस मैच में 3 विकेट लिए और 15 रनों का योगदान दिया। कॉलेज की महिला टीम में मोनिका, वीना कुमारी, गीता, अनिता, रचना, रचना, मोनिका, भारती, ज्योत्सना, कमलेश, मौसम, रचना, सुमन देवी, सीमा, प्रीति व कुसुम रानी शामिल रही।
कॉलेज पहुंचने पर किया स्वागत
वीरवार को कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधक समिति के चेयरमैन आत्मप्रकाश बत्रा, प्रधान राजीव बत्रा, महासचिव विनोद मेहता एडवोकेट, कोषाध्यक्ष कैलाश बत्रा, उपप्रधान अशोक तनेजा, संजीव बत्रा, प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास, शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष डॉ. रामगोपाल व स्टॉफ सदस्यों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।