फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   डेंगू की आहट चौखट पर, शहर में मच्छरों की भरमार, लेकिन अभी तक फोगिंग शुरू नहीं करवा पाई लोकल सरकार

डेंगू की आहट चौखट पर, शहर में मच्छरों की भरमार, लेकिन अभी तक फोगिंग शुरू नहीं करवा पाई लोकल सरकार

Mon, 17 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
डेंगू की आहट चौखट पर, शहर में मच्छरों की भरमार, लेकिन अभी तक फोगिंग शुरू नहीं करवा पाई लोकल सरकार
शहर में मच्छरों की भरमार, अभी तक फोगिंग नहीं करवाई शहर की सरकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। शहर में मच्छरों की भरमार है जिससे डेंगू फैलने की आशंका है। लेकिन डेंगू के संभावित संकट को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। पिछले साल फतेहाबाद जिले में डेंगू एक महामारी की तरह फैला था। लगभग चार सौ से अधिक केस डेंगू के सामने आए थे, जिसमें तीन लोगों की मौत भी हो गई थी। हालांकि ये सिर्फ सरकारी आंकड़े थे, जबकि मृतकों की संख्या सात से आठ तक थी। इस साल अभी तक डेंगू के ज्यादा मरीज सामने नहीं आए हैं, लेकिन इसके बावजूद ढिलाई बरतने के चलते स्थिति बद से बदतर भी हो सकती है। शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है, कई जगह पर बरसात का पानी कई-कई दिन तक खड़ा रहता है। जिसके चलते मच्छरों की भरमार है। साढ़े पांच लाख रुपये की लागत से खरीदी गई नई फोगिंग मशीन को नप प्रशासन ने अभी तक एक बार भी इस्तेमाल नहीं किया है। फोगिंग मशीन को चलाने की ट्रेनिंग मिलने के बावजूद अधिकतर नप कर्मचारी इसे चला नहीं पा रहे हैं। इसलिए अधिकारी अब इसे चलाने के लिए कर्मचारियों को दोबारा ट्रेनिंग दिलवाने के प्रयास में है, लेकिन इस प्रस्ताव को भी लगभग एक माह बीतने को है। पिछले साल भी फोगिंग समय पर ना करवाने के चलते नगर परिषद प्रशासन को किरकिरी का सामना करना पड़ा था। ये तो गनीमत है कि फिलहाल शहर में डेंगू के बहुत अधिक केस सामने नहीं आए हैं।
दवाई के लिए डिमांड तक नहीं भेजी
नगर परिषद प्रशासन की लापरवाही का अंदाजा इस बात लगाया जा सकता है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा फोगिंग मशीन खरीदने के लिए नप अधिकारियों को दर्जनों पत्र लिखे। लेकिन नप प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। इसके बाद जब मामला डीसी दरबार में पहुंचा तो जाकर रातोंरात फोगिंग मशीन खरीद ली गई। लेकिन अभी तक इस नई फोगिंग मशीन का इस्तेमाल एक बार भी नहीं किया गया है। अभी तक नप प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को फोगिंग में इस्तेमाल होने वाली दवाई की डिमांड तक नहीं भेजी है।
विज्ञापन

सैकड़ों घरों में मिल चुका है डेंगू का लारवा
स्वास्थ्य विभाग डेंगू-मलेरिया को लेकर लगातार गंभीर है। पिछले दो माह से लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार लोगों के घरों व दफ्तरों में जाकर डेंगू के लारवा को नष्ट कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो पिछले दो माह में तकरीबन डेढ़ हजार से अधिक घरों व दफ्तरों में डेंगू का लारवा मिल चुका है जिसे विभाग के कर्मचारियों ने नष्ट कर दिया है। लेकिन डेंगू के लारवा जांच में लगी टीम में शामिल बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले नौ दिन से हड़ताल पर हैं जिसके चलते ये काम ठप पड़ा है। ऐसे में स्थिति किसी भी समय विस्फोटक भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले तीन साल में डेंगू के आंकड़े
साल डेंगू के मरीज
2015 189
2016 57
2017 419
2018 07

डेंगू अभी तक गंभीर रूप में नहीं फैला है। लेकिन अगर मच्छरों पर कंट्रोल नहीं पाया गया तो स्थिति खराब हो सकती है। नप प्रशासन को तुरंत फोगिंग करवानी चाहिए और नियमित रूप से करवानी चाहिए।

डा. मनीष बंसल, सिविल सर्जन, फतेहाबाद ।
जल्द ही शहर में फोगिंग करवाई जाएगी। इस बार नगर परिषद ने फोगिंग मशीनें खरीद ली हैं लेकिन कुछ ट्रेनिंग की समस्या थी, जिसे जल्द निपटाकर पूरे शहर में फोगिंग करवाई जाएगी।
- दर्शन नागपाल, नप अध्यक्ष फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed