{"_id":"5b8edbf4867a554823740c47","slug":"91536089076-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट को लेकर दो परिवारों में हुआ झगड़ा, दोस्तों का साथ दे रहे युवक की चाकु घोंपकर हत्या, दो दोस्त गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाट को लेकर दो परिवारों में हुआ झगड़ा, दोस्तों का साथ दे रहे युवक की चाकु घोंपकर हत्या, दो दोस्त गंभीर
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में शराब बेचने से मना किया तो चाकू घोंपकर कर दी युवक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया/भूना। गांव पालसर में शराब बेंचने से मना करने पर जन्माष्टमी की रात को गांव के ही लोगों ने एक युवक की चाकू से हमलाकर कर हत्या कर दी। हमले में दोनों पक्षों के 7 लोगों को चोटें भी आई हैं। भूना थाना पुलिस ने मृतक के शव का मंगलवार को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर 5 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव पालसर निवासी गुरप्यार सिंह ने बताया कि उसका भाई गुरबाज सिंह (19) रतिया की अनाजमंडी में मजदूरी करता था। उसके गांव के अमृतपाल आदि गांव में अवैध रूप से शराब व अन्य नशीली पदार्थों की बिक्री करते हैं। उसके भाई गुरबाज सिंह के दोस्त कर्ण व अर्जुन का गांव के राजकुमार के साथ प्लॉट को लेकर झगड़ा चला आ रहा है। उसका भाई गुरबाज प्लॉट विवाद में कर्ण व अर्जुन का साथ देता था। उसने बताया कि अमृतपाल व अन्य नशे के कारोबार को लेकर कई बार केस भी हो चुके हैं और वह इसका शक गुरबाज पर ही जताते थे और दुश्मनी रखते थे। जन्माष्टमी की रात को गुरबाज के एक दोस्त के घर जागरण था। उसने अमृतपाल और उसके साथियों से उस दिन शराब बेचने से मना किया था। जन्माष्टमी की रात करीब 10 बजे जब गुरबाज अपने घर आ रहा था तो अमृतपाल, उसका भाई वीरू, भांजा मिरजू, सावित्री देवी व भतेरी देवी ने उसके भाई पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उसके भाई ने शोर मचाया तो कर्ण व अर्जुन भी वहां पहुंच गए। हमलावर उनपर भी हमला कर दिया जिससे उनको चोटें भी आई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल गुरबाज को रतिया के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं कर्ण व अर्जुन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में अमृतपाल, वीरू, मिरजू, सावित्री देवी व भतेरी देवी भूना के अस्पताल में भर्ती हो गए। भूना पुलिस ने मंगलवार को गुरबाज का फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सौंप दिया। गुरप्यार की शिकायत पर अमृतपाल, वीरू, मिरजू, सावित्री देवी व भतेरी देवी के खिलाफ मारपीट व हत्या का केस दर्ज कर लिया। डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
रतिया अस्पताल में उपचाराधीन घायल कर्ण व अर्जुन ने भूना पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है । कर्ण व अर्जुन ने आरोप लगाया है कि हत्या के आरोपी बीरू व अमृतपाल आदि नशीले पदार्थ बेचने का काम कर रहे थे और कई बार पकड़े भी जा चुके हैं। ग्रामीणों द्वारा भूना थाने में बार-बार कार्रवाई करने के लिए सूचना दी जाती थी, लेकिन पुलिस द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय ग्रामीणों को ही धमकाया जाता था और शिकायत ना करने की सलाह दी जाती थी। अगर भूना पुलिस ग्रामीणों के कहने पर आरोपियों के खिलाफ पहले ही कोई ठोस कदम उठा लेती तो गुरबाज की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
प्लॉट विवाद को लेकर पालसर में हुई हत्या के मामले में मृतक के भाई की शिकायत पर दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है ।