फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   अंतर्जातीय प्रेम विवाह करने वाले अपहृत युवक की भादरा के पास मिली खून से लथपथ लाश, ऑनर किलिंग की आशंका

अंतर्जातीय प्रेम विवाह करने वाले अपहृत युवक की भादरा के पास मिली खून से लथपथ लाश, ऑनर किलिंग की आशंका

Mon, 04 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
अंतर्जातीय प्रेम विवाह करने वाले अपहृत युवक की भादरा के पास मिली खून से लथपथ लाश, ऑनर किलिंग की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
गांव ढिंगसरा से बीते शुक्रवार को किडनैप किए गए अंतर जातीय प्रेम विवाह करने वाले 28 वर्षीय धर्मबीर की खून से लथपथ लाश भादरा से 20 किलोमीटर दूर एक नहर में मिली है। इस वारदात में ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। मृतक के भाई राकेश का आरोप है कि बीते दिन गांव ढिंगसरा में धर्मबीर के मामा रायसिंह के घर हमला कर पिस्तौल के बल पर धर्मबीर एवं उसकी पत्नी सुनीता का अपहरण करने वाले सुनीता के परिजन ही हैं। उन्होंने ही उनकी बेटी सुनीता से प्रेम विवाह करने वाले धर्मबीर की हत्या कर दी है।
भादरा पुलिस की ओर से रविवार सुबह मृतक धर्मबीर के परिजनों के पास धर्मबीर की हत्या का मैसेज पहुंचा और कार्रवाई के लिए उनसे भादरा आने को कहा। लेकिन मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने फतेहाबाद में आकर लाल बत्ती चौक स्थित पार्क में धरना दे दिया और शव लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद डीएसपी जगदीश काजला मौके पर पहुंचे और उन्होंने भादरा पुलिस अधिकारियों से बात कर सारे मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने ढिंगसरा के सरपंच अशोक जाखड़ व मृतक के परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया। जिसके बाद पुलिस की एंबुलेंस में मृतक धर्मबीर के परिजन शव लेने के लिए भादरा रवाना हुए।
विज्ञापन

मृतक धर्मबीर व सुनीता ने बीते 16 मार्च को ही सिरसा में कोर्ट मैरिज की थी। परिजनों ने छह लोगों पर धर्मबीर की हत्या में शामिल होने का शक जताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, समाचार लिखे जाने तक भट्टू पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज नहीं किया है। भट्टू एसएचओ आत्माराम का कहना है कि इस मामले में फिलहाल धर्मबीर और सुनीता के अपहरण का मुकदमा दर्ज है। भादरा पुलिस से शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट व अन्य कागजी औपचारिकताएं पूरी होते ही मर्डर का मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
सिरसा में कोर्ट मैरिज करने वाले हिसार के गांव ढोबी निवासी धर्मबीर व उसकी पत्नी सुनीता भट्टू के गांव ढिंगसरा में चार दिन पहले धर्मबीर के मामा रायसिंह के घर रहने आए थे। रायसिंह ने बीते दिन पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि शुक्रवार दोपहर बाद 5 गाड़ियों में सवार होकर आए दो दर्जन के करीब लोगों ने हवाई फायर कर अगवा कर लिया। पुलिस ने रायसिंह की शिकायत पर 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ दंपति के अपहरण, आर्म्स एक्ट व हवाई फायर के तहत केस दर्ज किया था। लेकिन शनिवार सुबह ही भट्टू पुलिस ने धर्मबीर की पत्नी सुनीता को आदमपुर के गांव शीशवाल से बरामद कर लिया। मूल रूप से हिसार जिले के गांव मंगाली की रहने वाली सुनीता का शीशवाल में नानका परिवार रहता है और उसके मामा आदि शीशवाल गांव में ही रहते हैं। इसके बाद रविवार सुबह ही राजस्थान पुलिस से मृतक धर्मबीर के परिजनों के पास सूचना आ गई कि धर्मबीर की हत्या कर दी गई है और उसके पूरे शहर पर चोटों के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed