{"_id":"5a2069d94f1c1bce408ba454","slug":"91512073689-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता ग्रंथ जीवन जीने की पद्धति : बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता ग्रंथ जीवन जीने की पद्धति : बराला
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीता ग्रंथ जीवन जीने की पद्धति : बराला
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
टोहाना विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि गीता जीवन जीने की पद्धति है। आज प्रदेश और देश ही नहीं विदेश में भी गीता ग्रंथ के श्लोकों की गूंज सुनाई दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विदेशों में भी गीता के श्लोकों की गूंज सुनाई दे रही है। यह हरियाणा के लोगों के लिए गौरव की बात है। सुभाष बराला स्थानीय पंचायत भवन में तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव में अष्टादश श्लोक उच्चारण कार्यक्रम में वीरवार को बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे। बराला ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सुभाष बराला ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से गीता को पढ़ाई के शेड्यूल में शामिल करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद सिद्धांत दिया। यह मानववाद न होकर एक दर्शन है। विधायक ने कहा कि गीता महोत्सव का मकसद गीता संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का है और इसकी सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब हम सभी लोग संकल्प लें कि गीता का अध्ययन समय निकालकर करेंगे। कार्यक्रम में डीसी डॉ. हरदीप सिंह, एसपी दीपक सहारण, एडीसी डॉ. जेके आभीर, जिलाध्यक्ष वेद फुलां, हिसार विभाग कार्यवाह आरएसएस बजरंग गोदारा, जिला संघ कार्यवाह गुरबख्श मोंगा, जिला प्रचारक आरएसएस वीरभान, पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी भी मौजूद रहे।