{"_id":"59f224c14f1c1b7a548b93a6","slug":"91509041345-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष फुलां भी आए वायरल बुखार की चपेट में, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष फुलां भी आए वायरल बुखार की चपेट में, अस्पताल में भर्ती
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां भी वायरल बुखार की चपेट में आ गए हैं। वीरवार रात एकाएक तबीयत बिगड़ने व प्लेटेट्स कम होने की शिकायत के बाद बीजेपी अध्यक्ष को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। इससे पहले वेद फुलां का पूरा परिवार डेंगू से पीड़ित था। हालांकि उनकी तबियत पहले से ठीक बताई गई है। फिलहाल बीजेपी जिलाध्यक्ष को चिकित्सकों ने आराम की सलाह दी है।
पिछले कई दिन से थकान के बाद वीरवार देर रात एक बजे अचानक फुलां की तबियत बिगड़ी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें शहर के निजी अस्पताल ले गए। डेंगू की आशंका के चलते चिकित्सकों ने उनके टेस्ट किए तो डेंगू की बजाय वायरल बुखार की रिपोर्ट आई। हालांकि रिपोर्ट में प्लेटेट्स कम होने की वजह से चिकित्सक लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।
उधर दूसरी ओर आखिरकार नगर परिषद प्रशासन ने मच्छरों की समस्या से निबटने के लिए वीरवार देर रात शहर में कई जगह पर फोगिंग शुरू करवा ही दी। फोगिंग ना होने के चलते पिछले कई दिनों शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया था, जिसके कारण सोशल मीडिया पर नगर परिषद प्रशासन को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
'शहरवासियों के स्वास्थ्य की पूरी चिंता है, इसलिए फिर से फोगिंग का सिलसिला शुरू किया है। अब लगातार शहर के विभिन्न हिस्सों में फोगिंग की जाएगी ताकि मच्छरों के प्रकोप को खत्म किया जा सके।’
दर्शन नागपाल, नगर परिषद अध्यक्ष, फतेहाबाद ।
बुखार से महिला की मौत
टोहाना। गांव समैण में एक महिला की बुखार के चलते मौत हो गई, जिसके बाद गांव में मातम का माहौल है। गांव समैण निवासी 46 वर्षीय रोशनी देवी को कुछ दिन पूर्व बुखार हुआ था। उसके परिजन इलाज के लिए महिला को टोहाना अस्पताल में ले आए। जहां उसके इलाज के दौरान लगातार प्लेटलेट्स कम होती रहीं। प्लेटलेट्स कम होने के कारण परिजनों की परेशानियां लगातार बढ़ती गई। महिला की प्लेटलेट्स कम होनी जब बंद नहीं हुईं, उसे चिक्तिसकों ने हायर सेंटर रैफर कर दिया। महिला के परिजन उसे हिसार के निजी अस्पताल में ले गए। जहां वीरवार सुबह उसकी मौत हो गई। महिला की एक बेटी बताई गई है।