{"_id":"5942ce4e4f1c1b1a148b4611","slug":"91497550414-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकला था घूमने को , नहर में मिला हेड ग्रंथी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से निकला था घूमने को , नहर में मिला हेड ग्रंथी का शव
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जाखल।
भाखड़ा नहर में डूबने से गांव म्योंद कलां के एक 50 वर्षीय हेथ ग्रंथी की मौत हो गई। व्यक्ति का शव महमड़ा हेड के पास बरामद किया गया। पहचान मेहर सिंह के रूप में हुई है और स्थानीय गुरुद्वारे में हेड ग्रंथी के तौर पर कार्यरत थे। जाखल पुलिस ने मृतक के पुत्र के बयानों पर इत्तफाकिया मौत के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। शव का पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। परिजनों ने बताया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से मानसिक तौर पर परेशान रहता था। गुरुवार सुबह उसने घर पर फोन कर बाहर घूमकर आने की बात कही। जिसके बाद उसका बाइक साधनवास क्षेत्र के पुल के नजदीक खड़ा हुआ पाया। भाखड़ा नहर में गिरने की आशंका पाकर पुलिस एवं परिवार जनों ने उसकी नहर में तलाश शुरू की। जिस पर दोपहर बाद उसका शव महमड़ा के पास बरामद कर लिया गया।
घर से निकला था घूमने को, नहर में मिला हेड ग्रंथी का शव