फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   9 thousand illiterate people of the district will appear for the first time at 256 centers.

Fatehabad News: जिले के 9 हजार निरक्षर पहली बार 256 केंद्रों पर देंगे परीक्षा

Sat, 21 Sep 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 21 Sep 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
9 thousand illiterate people of the district will appear for the first time at 256 centers.
फतेहाबाद में उल्लास कार्यक्रम के तहत होने वाली परीक्षा को लेकर जानकारी देते हुए ​शिक्षक और स्वय
फतेहाबाद। शिक्षा से वंचित रहे 9058 लोगों को अब कोई अनपढ़ नहीं कहेगा। शिक्षा विभाग उल्लास कार्यक्रम के तहत निरक्षर लोगों की रविवार को परीक्षा लेने जा रहा है। जिले में इसको लेकर 256 सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने परीक्षा को लेकर शिक्षकों और स्वयंसेवी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। गांव अहलीसदर का 101 वर्षीय चंबाराम भी परीक्षा देगा। चंबाराम का नाम पोर्टल पर रजिस्टर्ड है। परीक्षा देने के बाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए विभाग ने इसी साल उल्लास कार्यक्रम शुरू किया।
विज्ञापन

सर्वे के दौरान विभाग को शहरी के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा निरक्षर मिले हैं। इन निरक्षरों को पढ़ाने के लिए घर के ही शिक्षित को जिम्मेदारी दी गई है, जो कि कम से कम पांचवीं पास है। इसमें पांचवीं कक्षा से ज्यादा पढ़े बच्चे शामिल किए गए हैं जो कि अपने मां-बाप को पढ़ा रहे हैं। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 4,050 स्वयंसेवी शिक्षक रजिस्टर्ड किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिले में ये निरक्षर देंगे परीक्षा
खंड निरक्षर परीक्षा केंद्र
भट्टूकलां 1554 25
भूना 1751 42
फतेहाबाद 1443 57
जाखल 896 21
रतिया 1591 46
टोहाना 1826 65
-
अंगूठे की जगह कर सकेंगे हस्ताक्षर
निरक्षरों को सामान्य पाठ्यक्रम पढ़ाया जा रहा है। जिसमें पहली कक्षा का सिलेबस है। इन्हें हिंदी का अक्षर ज्ञान, गणित में संख्याओं की पहचान, जोड़, घटाना, गुणा, भाग करना आदि सिखाया जा रहा है। इसका फायदा ये है कि निरक्षर दिनचर्या में हिसार-किताब करना सीख रहे हैं और अंगूठा लगाने की जगह हस्ताक्षर करना भी सीखेंगे।
-
417 आशा वर्कर देंगी परीक्षा :
स्वास्थ्य विभाग रविवार को पहली बार आशा वर्कर के ज्ञान को जांचने के लिए लिखित परीक्षा ले रहा है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग प्रथम चरण में जिले की 417 आशा वर्कर की 100 नंबर की परीक्षा लेगा। अगर परीक्षा में पास होती है तो आशा सर्टिफाइड हो जाएगी और पांच हजार रुपये का कैश अवॉर्ड भी मिलेगा। जिले में 833 आशा वर्कर कार्यरत हैं और इस साल 417 को परीक्षा के लिए चुना गया है और अगले साल बाकी बची 416 की परीक्षा होगी। आशा वर्कर की 70 नंबर की प्रेक्टिकल हो चुकी है। अब रविवार को दोपहर ढाई बजे एमएम कॉलेज में परीक्षा होगी।

-
उल्लास कार्यक्रम के तहत सर्वे करवाया गया। इस सर्वे में 9 हजार से ज्यादा निरक्षर मिले हैं। इनकी परीक्षा रविवार को ली जाएगी। परीक्षा को लेकर 256 सेंटर बनाए गए हैं।
- पवन सागर, जिला समन्वयक, उल्लास कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed