{"_id":"61f2dc4457edfb43d343f4de","slug":"9-57-crores-will-be-spent-on-water-house-in-tohana-area-fatehabad-news-hsr622922262","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोहाना क्षेत्र में जलघर पर खर्च होंगे 9.57 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना क्षेत्र में जलघर पर खर्च होंगे 9.57 करोड़ रुपये
विज्ञापन
टोहाना में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली।
- फोटो : Fatehabad
टोहाना। हरियाणा के विकास एवं पंचायत व पुरातत्व और संग्रहालय मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने वीरवार को टोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांव लोहाखेड़ा, खनौरा, भोड़ी, बोस्ती तथा डूल्ट आदि गांवों का दौरा किया। उन्होंने गांव खनौरा, लोहाखेड़ा, भोड़ी में नहरी आधारित स्वतंत्र जलघर तथा गांव डूल्ट व बोस्ती में नहरी आधारित जलघर के संवर्धन एवं मरम्मत के कार्यों का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के निर्माण पर 9 करोड़ 57 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
इस मौके पर विकास एवं पंचायत मंत्री ने लोगों की समस्याओं को भी सुना। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। इसी उद्देश्य के तहत हल्के के गांवों में नागरिकों की मांग के अनुरूप नहरी आधारित स्वतंत्र जलघर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीरवार को लोहाखेड़ा, खनौरा, भोड़ी, बोस्ती तथा डूल्ट में स्वतंत्र जलघर की आधारशिला रखी गई है और स्वच्छ पेयजल सप्लाई आपूर्ति के लिए पाइपलाइन आदि का कार्य भी किया जा रहा है। इन गांवों में जलघरों के निर्माण पर 9 करोड़ 57 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने बताया कि गांव खनौरा के नहरी आधारित जलघर पर 2 करोड़ 30 लाख रुपये, गांव लोहाखेड़ा के जलघर पर 1 करोड़ 92 लाख रुपये, गांव भोड़ी जलघर के निर्माण पर 1 करोड़ 86 लाख रुपये, गांव डूल्ट के जलघर के संवर्धन एवं मरम्मत कार्यों पर 1 करोड़ 63 लाख रुपये तथा बोस्ती के जलघर पर 1 करोड़ 84 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि ग्रामीण मिलजुल कर गांवों के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य करें। विकास कार्यों को करवाने के लिए कमेटियां गठित करें और विकास कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक संपन्न करवाने में अपना अपेक्षित सहयोग दें। उन्होंने कहा कि शहरों की तर्ज पर गांवों में भी मूलभूत सुविधाएं सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि टोहाना विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में अग्रणीय बनाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि टोहाना विस को स्वच्छ व सुंदर बनाया जाएगा। इसके लिए आगामी दिनों में विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि सभी नागरिक इस सफाई अभियान में अपना अपेक्षित सहयोग दें। उन्होंने कहा कि टोहाना के साथ-साथ प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं है।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसडीएम डॉ. चिनार चहल, डीएसपी बिरम सिंह, कार्यकारी अभियंता आदर्श सिंगला, बीडीपीओ नरेंद्र कुमार, मुकेश मेहला, हुक्म चंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व नागरिक मौजूद रहे।