फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   85 percent voting in Jakhal Municipality elections, a total of 8,034 people cast their votes.

Fatehabad News: जाखल नगर पालिका चुनाव में 85 प्रतिशत मतदान, कुल 8,034 लोगों ने डाले वोट

Sun, 02 Mar 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 02 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
85 percent voting in Jakhal Municipality elections, a total of 8,034 people cast their votes.
बूथ नंबर 6 पर मतदान केंद्र के बाहर लगी मतदाताओं की लंबी लाइन।
जाखल। नगर पालिका चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान प्रकिया चली। दोपहर एक बजे तक 14 वार्डों में 48 प्रतिशत से ज्यादा का मतदान हो चुका था। वहीं कुल 85 प्रतिशत मतदान हुआ, जाखल के 8,034 लोगों ने वोट डाले।
विज्ञापन

शहर की मार्केट कमेटी में बनाए गए वार्ड नंबर चार के बूथ में अध्यक्ष पद को लेकर ईवीएम एक घंटे तक तकनीकी खराबी के कारण बंद रही, जिससे बुजुर्ग महिला भी व्हीलचेयर पर बैठी इंतजार करती नजर आईं हालांकि प्रशासन द्वारा व्हीलचेयर के साथ प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था की गई थी। वहीं संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस पूरी तरह से सतर्क नजर आई।
विज्ञापन



बता दें कि शहर में 14 वार्डों में पार्षद पद के लिए 33 प्रत्याशी मैदान में हैं तो 3 प्रत्याशी अध्यक्ष पद को लेकर मैदान में हैं। मतदान केंद्रों में सुबह 10 बजे के बाद भारी भीड़ देखने को मिली। धीरे-धीरे मतदान की गति धीमी होती गई, दोपहर बाद मतदान केंद्रों पर वोटरों का रुझान फिर से देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

वार्ड नंबर 2 में फर्जी वोट को लेकर हुआ विवाद

वार्ड नंबर 2 में फर्जी वोट को लेकर विवाद हो गया हालांकि मामला फर्जी वोटिंग करवाने का था। बता दें कि वार्ड नंबर 2 में एक मतदाता की कुछ समय पहले मृत्यु होने के चलते उसकी जगह पर दूसरी महिला का वोट डलवाने को लेकर विवाद हुआ था। वार्ड नंबर 2 से प्रत्याशी पवन कुमार ने आरोप लगाया कि जिस मतदाता की मृत्यु हुई थी उनकी उम्र 70 वर्ष के पास थी उनके नाम आपस में मिलने के कारण कम उम्र की महिला का वोट डलवाया जा रहा थी। जिसे लेकर हमने आपत्ति जताई थी। बाद में महिला के वोट न डालने पर मामला सुलझ गया।

----------
वार्ड नंबर एक और चार में हुई कहासुनी
शहर के वार्ड नंबर 1 के बूथ पर कुछ लोगों में आपसी कहासुनी हुई तो वार्ड नंबर चार में भी वोटरों का आपस में उलझने का मामला सामने आया है।

------
ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण मतदान में बाधा आई
शहर के वार्ड नंबर चार में सुबह करीब 11:30 बजे ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद बूथ पर मतदाताओं की कतार बढ़ने लगी तो प्रशासन ने ईवीएम को बदल दिया।

--------
मेडिकल सुविधाओं को लेकर इंतजाम पूरे

शहर के 14 वार्डों में बनाए गए मतदान केंद्र पर प्रशासन द्वारा प्राथमिक उपचार की सुविधाएं भी उपलब्ध रही। जिस पर आंगनबाड़ी केंद्र की कर्मियों सहित स्वास्थ्य कर्मी भी बूथों पर नजर आए। कर्मियों ने बताया की अगर कोई मतदाता को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आती है तो उसे प्राथमिक उपचार की तुरंत सुविधा दी जाएगी।


---------



वार्डों में ही बनाए गए मतदान केंद्र

लोगों की सुविधाओं के लिए प्रशासन के द्वारा हर वार्ड में मतदान केंद्र बनाया गया। इसे लेकर शहर के वार्डों के आसपास ही स्कूल या आंगनबाड़ी केंद्र में बूथ बनाए गए। बता दें की प्रत्येक बूथ पर पुलिस प्रशासन की खास निगरानी रही, मतदान केंद्र के अंदर व बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।


पिछली बार हुआ था 80 प्रतिशत मतदात
पिछले चुनाव में कुल 13 वार्डों से करीबन 80 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार प्रशासन द्वारा जारी की गई मतदाताओं की कुल संख्या 9,424 है। जिसमें पुरुष मतदाता 4,873 है, तो वहीं महिला मतदाता की संख्या 4,551 है। बता दें कि वर्ष 2018 में कुल 8,840 मतदाता थे, जिसमें से महिला मतदाताओं की संख्या 4,238 थी तो वहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या 4602 थी। बता दें कि पिछले चुनावों को लेकर अब तक कुल 584 वोटर बढ़े हैं। जिसमें से पुरुष मतदाता 271 बढ़े हैं। तो वहीं महिला मतदाता में 313 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है।

------
ये हैं पार्षद पद के उम्मीदवार

वार्ड नंबर 1 से गरिमा रानी/पिंकी रानी

वार्ड नंबर 2 से कुलवंत सिंह/पवन कुमार

वार्ड नंबर 3 से केवल सिंह/संजीव कुमार

वार्ड नंबर 4 से निशु रानी/ रतन लाल

वार्ड नंबर 5 से विकास कंसल/स्वर्ण सिंह

वार्ड नंबर 6 से अशोक/जोनी
वार्ड नंबर 7 से डिम्पल रानी/सुनीता रानी

वार्ड नंबर 8 से गुरदास मान/जसपाल सिंह/पिंटू राम

वार्ड नंबर 9 से किरण वाला/चरणों
वार्ड नंबर 10 से आशा रानी, शंकर कुमार, शिवा व सबरी

वार्ड नंबर 11 से सपना रानी/सरबजीत कौर

वार्ड नंबर 12 से गोल्डी, जगसीर, सतवीर सिंह व सुधीर सिंह

वार्ड नंबर 13 से चेतन कुमार/यशपाल गर्ग

वार्ड नंबर 14 से आशा रानी/परमजीत कौर

--------
अध्यक्ष पद को लेकर ये हैं मैदान में
1 :- सुरेन्द्र मित्तल
2:- विकास कुमार

3 :- गीतू रानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed