फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नवनियुक्त उपायुक्त धीरेन्द्र खडग़टा ने संभाला पदभार, अधिकारियों की ली बैठक

नवनियुक्त उपायुक्त धीरेन्द्र खडग़टा ने संभाला पदभार, अधिकारियों की ली बैठक

Thu, 14 Feb 2019 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
नवनियुक्त उपायुक्त धीरेन्द्र खडग़टा ने संभाला पदभार, अधिकारियों की ली बैठक
नवनियुक्त उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने संभाला पदभार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जिला के नवनियुक्त उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने वीरवार को फतेहाबाद के उपायुक्त का कार्यभार संभाल लिया है। धीरेंद्र खड़गटा 2012 बैच के आईएएस है। इससे पूर्व उन्होंने भिवानी, चरखी-दादरी, जींद आदि में अतिरिक्त उपायुक्त के पद पर कार्य किया है। वे हरियाणा शिक्षा विद्यालय बोर्ड भिवानी के सचिव भी रहे हैं तथा फरीदाबाद नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की। बैठक के दौरान नव नियुक्त उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओं तथा सेवाओं का लाभ तत्परता से जनता को देने के लिए आदेश दिए। इस मौके पर निवर्तमान उपायुक्त डॉ. जेके आभीर, एसडीएम सरजीत नैन, देवीलाल सिहाग, जिप सीईओ डॉ. जयबीर यादव, सीटीएम राहुल मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed