फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   मेहमान बनकर आए 12 हजार परीक्षार्थियों को संभालने में नाकाम रहा प्रशासन, रैन बसेरे तक के नहीं खुले दरवाजे

मेहमान बनकर आए 12 हजार परीक्षार्थियों को संभालने में नाकाम रहा प्रशासन, रैन बसेरे तक के नहीं खुले दरवाजे

Mon, 24 Dec 2018 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
मेहमान बनकर आए 12 हजार परीक्षार्थियों को संभालने में नाकाम रहा प्रशासन, रैन बसेरे तक के नहीं खुले दरवाजे
12 हजार परीक्षार्थियों को संभालने में नाकाम रहा प्रशासन, रैन बसेरे तक के नहीं खुले दरवाजे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। पुलिस प्रवेश परीक्षा से पहले जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों के आने व रहने के लिए हर संभव इंतजाम करवाने का दावा किया था। लेकिन रविवार को आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा से एक रात पहले शनिवार शाम फतेहाबाद पहुंचे 12 हजार के करीब परीक्षार्थियों के सामने जिला प्रशासन के सभी दावे एक-एक करके फेल होते नजर आए। प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में डीसी डॉ. जेके आभीर ने दावा किया था कि सभी धर्मशालाओं व होटलों को अधिकाधिक संख्या में परीक्षार्थियों को रखने का निर्देश दिया था। लेकिन शनिवार रात को जब परीक्षार्थी शहर के अंदर पहुंचे तो धर्मशालाओं व होटलों के दाम 50 फीसदी तक बढ़ाने के आरोप परीक्षार्थियों ने लगाए। इतना ही नहीं, शनिवार सांय जब प्रशासन द्वारा संचालित रैन बसेरा की सबसे अधिक जरूरत थी, लेकिन शनिवार को सात बजे ही रैन बसेरे के दरवाजे बंद कर दिए गए ।

संकट की इस घड़ी में गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने अनेक परीक्षार्थियों के रहने व लंगर की व्यवस्था करवाई। रहने का पहले से कोई प्रबंध ना होने के चलते अनेक परीक्षार्थी आधी रात तक शहर की सड़कों पर घूमते रहे और इसके बाद बस स्टैंड के आसपास ढाबों व चाय की दुकानों पर चाय व खाने के सहारे रात काटते नजर आए। प्रशासन के दावे थे कि बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाए जाएंगे ताकि परीक्षार्थियों को ठंड से बचाया जा सके। लेकिन ये दावे भी खोखले निकले। बस स्टैंड पर चाय की दुकानों व ढाबों के मालिकों ने बाहर अलाव जलाए जिस पर हाथ सेंकते हुए परीक्षार्थियों ने रात काटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed