{"_id":"5c100090bdec2241af66659a","slug":"81544552592-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 कर्मचारियों के कोर्ट में पेशी पर जाने से पटरी से उतरी रोडवेज व्यवस्था, हिसार रूट पर बसें नहीं मिलने से लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 कर्मचारियों के कोर्ट में पेशी पर जाने से पटरी से उतरी रोडवेज व्यवस्था, हिसार रूट पर बसें नहीं मिलने से लोग हुए परेशान
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा एस्मा लागू करने के बाद भी हड़ताल करने वाले डिपो के 45 कर्मचारियों के कोर्ट में तारीख पर जाने के कारण मंगलवार को रोडवेज की कई बसें नहीं चल पाई। इससे यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। एक साथ इतने कर्मचारियों के नहीं होने से ना सिर्फ लंबे रूटों पर बसों का टोटा रहा बल्कि कई लोकल रूटों पर भी बसों के कम फेरे लगने से पूरा दिन बस स्टैंड परिसर में भीड़ का आलम बना रहा।
मालूम हो कि सितंबर में रोडवेज कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के ऐलान करने के बाद प्रदेश सरकार ने एस्मा लागू कर दिया था। लेकिन एस्मा लगा होने के बावजूद हड़ताल में शामिल होने पर विभाग ने उक्त कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था तथा शहर थाना पुलिस ने उक्त कर्मचारियों पर एस्मा एक्ट का उल्लंघन करने के तहत केस दर्ज किया था। इसी मामले की मंगलवार को जिला कोर्ट में तारीख थी जिसके लिए उक्त 45 रोडवेज कर्मचारी मंगलवार को ड्यूटी पर नहीं थे।
हिसार रूट पर ज्यादा परेशानी, लोकल रूट भी हुए प्रभावित
मंगलवार को एक साथ 45 कर्मचारियों के कोर्ट में जाने से हिसार रूट के लिए बसें सामान्य से काफी कम चली। इस कारण पूरा दिन बस स्टैंड के बाहर भीड़ लगी रही। हिसार के लिए जाने वाली बसों के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। आमजन से लेकर कर्मचारी,व्यापारी व स्कूल -कालेज के विद्यार्थियों को पूरा दिन परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं कई ग्रामीण रूटों पर बसों के फेरे कम होने के कारण भी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बसें नहीं मिलने से खूब परेशानी हुई। वही कम बसें चलने के कारण जो लोकल रूट प्रभावित हुए उनमें मुख्य रूप से गोरखपुर, हासंगा, अजीतनगर, बीराबदी व भट्टू रूट शामिल थे जहां यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दोपहर बाद टीएम ने हिसार के लिए चलाई तीन स्पेशल बसें
कर्मचारियों के ना होने के कारण बसें नहीं चलने से हिसार रूट पर दोपहर बाद परेशानी बढ़ते देख विभाग के टीएम सुभाष मोंगा ने विभाग की लोकल रूटों की तीन बसों को हिसार के लिए रवाना किया तब जाकर लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन इन बसों में भी सीट के लिए यात्रियों में मारामारी देखने को मिली।
वर्जन
45 कर्मचारियों के एक साथ कोर्ट में जाने से कम बसें चल पाईं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोकल रूटों के लिए रोटेशन तैयार की जा रही है। जिसके जल्द ही लागू होने के बाद हिसार रूट के लिए और अधिक बसें चला दी जाएंगी। इसके बाद आमजन को परेशानी नहीं आएगी।
- सुभाष मोंगा, टीमए रोडवेज, फतेहाबाद।