{"_id":"5a4147fd4f1c1b502b8b6a2e","slug":"81514227709-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल भरो आंदोलन को लेकर ट्रेड यूनियनों की कन्वैंशन 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल भरो आंदोलन को लेकर ट्रेड यूनियनों की कन्वैंशन 30 को
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
सरकार की वादाखिलाफी व कारपोरेट परस्त नीतियों के विरोध में व्यापक एकता के साथ फतेहाबाद के कर्मचारी, मजदूर व अध्यापक सत्याग्रह करेंगे। यह बात पटवार भवन फतेहाबाद में ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मीटिंग को संबोधित करते हुए संगठनों के पदाधिकारियों ने कही। इस मीटिंग की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष पृथ्वी सिंह बाना, सीटू जिला उपप्रधान रमेश जाण्डली, महासंघ से रामकरण सिंह ने संयुक्त रूप से की।
मीटिंग में आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए जनता के सभी वर्गों, मजदूरों, व कर्मचारियों की संयुक्त कन्वेंशन 30 दिसंबर को पटवार भवन फतेहाबाद में आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 9 से 11 नंम्बर को बीएमएस को छोड़कर देश की सभी मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनयिनों व सैकड़ों राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय फेडरेशनों द्वारा महापड़ाव का आह्वान किया गया था। इसमें आम जनता, मजदूरों व कर्मचारियों की समस्याओं व सरकार की नीतियों पर जनता के बीच जाकर चर्चा की गई। सभी मजदूरों, परियोजना कर्मियों, किसानों, छोटे दुकानदारों के मुद्दों को जोड़ते हुए 30 जनवरी को सत्याग्रह के तहत जेल भरो आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर को होने वाली कन्वेंशन में 17 जनवरी की परियोजना कर्मियों की राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन व भरपूर सहयोग पर भी चर्चा की जाएगी।