{"_id":"5a2823024f1c1b86698bff1f","slug":"81512579842-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा की जमीन पर अवैध कब्जों का मामला: सीएम उडनदस्ते ने फिर दी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा की जमीन पर अवैध कब्जों का मामला: सीएम उडनदस्ते ने फिर दी दस्तक
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
रतिया नगर पालिका के अंर्तगत करोड़ों रुपये की जमीन पर अवैध कब्जों और फर्जी रजिस्ट्रियों के मामले में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बुधवार को पुन: रतिया आकर रिकॉर्ड का निरीक्षण किया। उड़नदस्ते की टीम द्वारा गत सप्ताह नगर पालिका में लाल डोरे के तहत खाली पड़ी नगर पालिका की जमीन तथा असेसमेंट कराने के उपरांत कराई गई रजिस्ट्रियों की गहनता से जांच की जा रही है।
इस जांच के दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के डीएसपी ने रतिया नगर पालिका सचिव व तहसीलदार को पत्र लिखकर लाल डोरे की जमीन, नगर पालिका की मलकियत तथा अस्समेंट की रजिस्ट्रियों सहित अन्य रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के बाद टीम ने नगर पालिका तथा तहसील से कुछ रिकॉर्ड अपने कब्जे में भी लिया था, लेकिन जरूरी रिकॉर्ड न मिल पाने के कारण मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के अधिकारी सुभाष कुमार व रणधीर सिंह ने पुन: नगर पालिका कार्यालय में पहुंचकर रिकार्ड की जांच की।
जांच अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि नगरपालिका की जमीन पर अवैध कब्जों और फर्जी रजिस्ट्रियों के मामले में जांच की जा रही है, जिसके तहत नपा द्वारा स्वास्थ्य केंद्र व अन्य बनाई गई सरकारी इमारतों की पेमाइश की रिपोर्ट मांगी गई थी, जोकि नपा अधिकारियों द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई थी। उक्त रिपोर्ट आज पाई गई है और साथ ही कोर्ट केसों की स्टेटस रिपोर्ट भी प्राप्त की गई है।