{"_id":"59bd75374f1c1b99688b4f71","slug":"81505588535-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारक मेहता के उल्टा चश्मा कार्यक्रम पर सिक्खों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारक मेहता के उल्टा चश्मा कार्यक्रम पर सिक्खों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारक मेहता के उल्टा चश्मा कार्यक्रम पर सिक्खों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप
टोहाना।
सोनी टीवी पर चल रहे नाटक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक एपीसोड में गणेश उत्सव पर विभिन्न धर्म के देवी-देवताओं के साथ गुरु गोबिंद सिंह जी का पहनावा पहना कर सिक्ख समाज के धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाइ है। जिससे पूरे सिक्ख समाज में रोष बना हुआ है। यह बात पंथक सेवा लहर के प्रमुख बाबा प्रदीप सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर पंद्रह दिन के अंदर अकाल तख्त पर पहुंचकर टीम के सदस्य माफी नहीं मांगते तब तक सिक्ख समुदाय चुप नही बैठेगा। उन्होंने मानहानि का केस करने की भी चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि इस नाटक में गुरु साहेब जी का पहनावा पहनकर कलाकार रोशन लाल सोढ़ी ने जो रोल अदा किया है उससे सिक्ख समुदाय को आघात पहुंचा है और उनमें रोष बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इस रोष के बाद समाज की तरफ से टीवी चैनल का विरोध भी किया जा सकता है। ज्ञात रहे कि बाबा प्रदीप सिंह चांदपुरा गुरुद्वारा साहिब के प्रमुख भी है। इस अवसर पर प्रधान नाजर सिंह, जरनैल सिंह, बलवंत सिंह, बिकर सिंह, रामफल सहित अन्य सेवादार भी उपस्थित थे।