फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   77.4 percent polling in the district, result on 22

जिले में 77.4 फीसदी हुआ मतदान, परिणाम 22 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
77.4 percent polling in the district, result on 22
मतदान के दौरान युवती की अंगुली पर स्याही लगाता कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में ओवरऑल 77.3 फीसदी मतदान हुआ। नगर परिषद फतेहाबाद व टोहाना और नगरपालिका रतिया व भूना में कुल 152645 मतदाताओं में से 118095 मतदाताओं ने मतदान किया। भूना में सबसे अधिक 82.8, टोहाना में 78.9, रतिया में 76.3 और फतेहाबाद में 74.7 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

बता दें कि रतिया में पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार ज्यादा मतदान हुआ जबकि फतेहाबाद इस बार पीछे रहा है। सुबह मतदान शुरू हुआ तो धीमा रहा। लेकिन दोपहर दो बजे तक मतदान 50 फीसदी तक पहुंच गया। फतेहाबाद के छह बूथों पर ही 85 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। वार्ड नंबर 10 में पार्षद के निर्विरोध चुने जाने से मतदान बेहद कम रहा। चेयरमैन उम्मीदवार के लिए मतदान करने के लिए 52 फीसदी मतदाता ही पहुंचे। यहां 1135 मतदाताओं में से 591 ने ही मतदान किया। बूथों पर मतदान खत्म होने के बाद पोलिंग पार्टियां फतेहाबाद में कम्युनिटी सेंटर पर पहुंची और ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा करवाई। अब मतगणना 22 जून को सुबह 8 बजे शुरू होगी। वहीं जिले में फर्जी वोट डालते सात लोग पकड़े गए हैं। जिले में छुटपुट घटनाओं को छोड़कर शांति पूर्वक मतदान हुआ।
विज्ञापन

जिले में दिनभर यूं चलता रहा मतदान
समय मतदान प्रतिशत
7 से 8 बजे तक 4 प्रतिशत
8 से 9 बजे तक 11 प्रतिशत
9 से 10 बजे तक 18 प्रतिशत
10 से 11 बजे तक 25 प्रतिशत
11 से 12 बजे तक 35.8 प्रतिशत
12 से 1 बजे तक 43.6 प्रतिशत
1 से 2 बजे तक 50 प्रतिशत
2 से 3 बजे तक 60.5 प्रतिशत
3 से 4 बजे तक 67.2 प्रतिशत
4 से 5 बजे तक 74.6 प्रतिशत
5 से 6 बजे तक 77.3 प्रतिशत
वर्ष 2016 के चुनाव में ये रही थी स्थिति
नगर निकाय कुल मतदाता मतदान हुआ
रतिया 22353 58.2
भूना 18223 83.7
फतेहाबाद 48825 79.8
टोहाना 45516 81.0
वर्ष 2022 में हुए मतदान की स्थिति
नगर निकाय कुल मतदाता मतदान हुआ फीसदी
रतिया 26336 20097 76.3
भूना 20321 16826 82.8
फतेहाबाद 58815 43932 74.7
टोहाना 47173 37240 78.9
फतेहाबाद के 6 बूथों पर ही 85 फीसदी से अधिक हुआ मतदान
क्षेत्र बूथ नंबर मतदान
राजकीय प्राइमरी स्कूल स्वामी नगर 35 85.51 प्रतिशत
राजकीय प्राइमरी स्कूल स्वामी नगर 36 86.16 प्रतिशत
सनराइज स्कूल हंस कॉलोनी 37 85.59 प्रतिशत
सेवा भारती स्कूल हंस कॉलोनी 38 85.49 प्रतिशत
प्राइमरी स्कूल बस्ती भलाड़िया 59 87.38 प्रतिशत
प्राइमरी स्कूल बस्ती भलाड़िया 60 85.56 प्रतिशत
कोट
रविवार को शांतिपूर्ण मतदान हुआ है। मतदान प्रक्रिया में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों ने अच्छा काम किया है। जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के विशेष इंतजाम किए थे। सभी चारों निर्वाचन क्षेत्रों में प्रधान और वार्ड सदस्यों के पदों के लिए हुए मतदान में किसी प्रकार की बड़ी अप्रिय घटना सामने नहीं आई। सभी ईवीएम स्ट्रांग रूम में रखवा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, फतेहाबाद

फतेहाबाद के बूथ नंबर एक पर मतदान करने के लिए लाइन में लगे मतदाता।

फतेहाबाद के बूथ नंबर एक पर मतदान करने के लिए लाइन में लगे मतदाता।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed