फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बिना दबाव के अपने मत का प्रयोग करें नागरिक : डा. सुभिता ढाका

बिना दबाव के अपने मत का प्रयोग करें नागरिक : डा. सुभिता ढाका

Thu, 21 Mar 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
बिना दबाव के अपने मत का प्रयोग करें नागरिक : डा. सुभिता ढाका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. सुभीता ढाका ने कहा है कि स्वस्थ लोकतंत्र का यही उद्देश्य है कि नागरिक बिना किसी दबाव व प्रलोभन के अपने मत का प्रयोग कर जनप्रतिनिधि को चुनें। नागरिकों को अपने बेहतर भविष्य के लिए जरूरी है कि वे लोकतंत्र के पर्व में भाग लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। अतिरिक्त उपायुक्त बुधवार को पटवार भवन में फतेहाबाद खंड के पंच-सरपंचों के चुनाव संबंधी प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रही थीं। प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनरों ने ईवीएम, वीवीपैट की जानकारी दी।

डॉ. सुभीता ढाका ने कहा कि सरपंच गांव का मुखिया होता है। सरपंच की यह नैतिक जिम्मेवारी भी बनती है कि गांव के सभी व्यक्तियों को स्वतंत्र और आजादी का माहौल मिले। चुनावी समय में किसी भी नागरिक पर कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से दबाव न बनाए। अगर इस प्रकार की कोई सूचना सरपंच को मिलती है तो वे इसकी जानकारी प्रशासन को तुरंत दे। उन्होंने कहा कि लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक अभियान चलाया गया है। लोगों को उनके मताधिकारों बारे जागरूक किया जा रहा है और साथ ही ईवीएम और वीवीपैट की भी जानकारी दी जा रही है। सरपंच भी खुद जागरूक हो और अन्य ग्रामीणों को भी इस बारे ज्यादा से ज्यादा अवगत करवाए। ग्राम सचिवालय में ईवीएम और वीवीपैट के क्रियाकलापों का बैनर भी लगवाए ताकि वहां पर आने वाले लोग वीवीपैट व ईवीएम से मतदान करने की जानकारी प्राप्त कर सके। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए टोल फ्री नंबर 1950 को डायल कर सकते हैं। इस अवसर पर डीडीपीओ अनुभव मेहता, एसईपीओ पृथ्वी सिंह, मास्टर ट्रैनर जयभगवान भोरिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed