फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सुविधा एप : अब रैली की मंजूरी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे उम्मीदवार, वोटरों को भी मिलेगा फायदा

सुविधा एप : अब रैली की मंजूरी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे उम्मीदवार, वोटरों को भी मिलेगा फायदा

Mon, 11 Mar 2019 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
सुविधा एप : अब रैली की मंजूरी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे उम्मीदवार, वोटरों को भी मिलेगा फायदा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। इस बार का लोकसभा चुनाव कई मायनों में नया और डिजिटल होने जा रहा है। अभी तक लोकसभा उम्मीदवारों के पक्ष में रैली या जलसा करने के लिए पार्टी के मैनेजरों या खुद प्रत्याशियों को प्रशासन की मंजूरी के लिए लंबी कागजी कार्रवाई से गुजरना पड़ता था, लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव इससे अलग होंगे। इस बार से किसी भी लोकसभा क्षेत्र में रैली के लिए उम्मीदवार या पार्टी मैनेजर को महज एक क्लिक करना होगा और उसका आवेदन ऑनलाइन ही जिला प्रशासन के पास पहुंच जाएगा। हां, इतना जरूर है कि प्रशासन अपनी मंजूरी ऑफलाइन ही देगा और लिखित आदेश कलेक्ट करने के लिए पार्टी प्रत्याशी या उनके समर्थकों को जिला प्रशासन के पास जाना ही होगा। खुद जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने इसकी पुष्टि की है।
सुविधा एप को चुनाव आयोग की वेबसाइट या गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड करने के बाद इस एप पर दिए गए लिंक्स पर क्लिक करके चुनाव आयोग से जुड़ी कई प्रकार की योजनाओं की ना केवल जानकारी हासिल कर सकता है बल्कि प्रत्याशी इस एप की मदद से लोकसभा चुनावों में प्रयुक्त किए जाने वाले नामांकन पत्रों की प्रति भी हासिल कर सकता है। इसके साथ ही इस एप पर दिव्यांगों को मिलने वाली सुविधा के बारे में भी इस एप पर विशेष जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन

आम वोटर के लिए ये सुविधाएं हैं उपलब्ध
1. नए वोट के लिए रजिस्ट्रेशन
2. वोटर लिस्ट में नाम ढूंढना
3. प्रवासी भारतीय के रूप में अपने वोट के लिए अप्लाई करना
4. सी-विजिल का कॉन्ट्रेक्ट लिंक
5. देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य चुनाव आयोग से जुड़ी सारी जानकारियां
वर्जन
सुविधा एप चुनावों के दौरान एवं इसके बाद भी आम वोटरों के लिए काफी सुविधाजनक है। इसके अलावा लोकसभा चुनावों में प्रत्याशियों के लिए भी इसमे काफी मदद मिल सकती है। विभिन्न प्रकार की जानकारियों के अलावा वो यहां से नामांकन पत्रों की प्रति डाऊनलोड कर सकते हैं और रैली या किसी अन्य काम के लिए आवश्यक परमिशन के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरेंद्र खड़गटा, जिला उपायुक्त फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed