{"_id":"5b96c09d867a55013d119e5a","slug":"71536606365-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे माकपा कार्यकर्ता, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे माकपा कार्यकर्ता, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे माकपा कार्यकर्ता, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी, राफेल खरीद घोटाले, बैंक लूट और देश में बढ़ती बेरोजगार के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने सोमवार को हड़ताल कर जिलेभर में रोष प्रदर्शन किया। माकपा नेताओं ने फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भट्टू, भूना के बाजारों में प्रदर्शन कर दुकानदारों ने दुकानें बंद कर सहयोग की अपील की। फतेहाबाद में रामकुमार बहबलपुरिया, भूना में रामस्वरूप ढाणी गोपाल, भट्टू में विष्णुदत्त शर्मा, रतिया में छत्रपाल सिंह तथा टोहाना में माकपा जिला सचिव जगतार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
फतेहाबाद में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रामकुमार बहबलपुरिया ने कहा कि आज भाजपा सरकार का मायावी चेहरा जनता के सामने है। पेट्रोल-डीजल-गैस पर 11 बार नए टैक्स लगाकर लोगों की जेब से 10 लाख करोड़ रुपये निकाल कर तेल कंपनियों और अपने खजाने में भर लिए। मोदी सरकार के आने से पहले कच्चे तेल की कीमत 130 डॉलर प्रति बैरल थी। तब भी पेट्रोल 71 रुपये लीटर और डीजल 56 रुपये लीटर बिकता था। अब कच्चा तेल 80 रुपये प्रति बैरल है किंतु पेट्रोल 80 रुपये, डीजल 70 रुपये लीटर और गैस सिलिंडर 800 रुपये का हो गया है। यदि सरकार बाद में बढ़ाए टैक्स कम कर दें तो भी कीमतें आधी हो सकती हैं। तेल की कीमतों में वृद्धि से फसलों का लागत मूल्य बढ़ेगा, जरूरत की सभी चीजें महंगी हो जाएंगी और बाजार-कारोबार में मंदी आएगी। इसके साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये कीमत गिरकर 1 डॉलर 72 रुपये हो गई जिससे देश गहरे संकट में फंसता जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का उचित भाव नहीं मिल रहा। कर्ज के बोझ तले दबा किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। युवा रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। राफेल विमान घोटाला बच्चे-बच्चे की जुबान पर है। सरकार गोपनीयता के नाम पर सच को दबाए बैठी है। शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार-मनरेगा पर हमले हुए हैं, जनता बदहाल है। इस अवसर पर मोहन लाल नारंग, रमेश जांडली, राम सिंह एडवोकेट, देवीलाल एडवोकेट, भगवंत सिंह सेठी, बेगराज, स. मलकीत सिंह, दलबीर सिंह आजाद, मनफूल सिंह ढाका सहित अनेक माकपा नेता मौजूद रहे।