फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बैंक खाता बंद करवाने के लिए भी अनिवार्य हुआ आधार, लिंक करवाना आवश्यक

बैंक खाता बंद करवाने के लिए भी अनिवार्य हुआ आधार, लिंक करवाना आवश्यक

Sun, 03 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
बैंक खाता बंद करवाने के लिए भी अनिवार्य हुआ आधार, लिंक करवाना आवश्यक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
पहले बैंक खाता खोलने के लिए आधार अनिवार्य था। लेकिन अब बैंक खाता बंद करने के लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। लीड बैंक अधिकारी जीएस मल्होत्रा ने खाताधारकों से जल्द से जल्द अपना बैंक अकाउंट नंबर आधार से लिंक कराने का आह्वान किया है। फतेहाबाद जिले में सभी बैंकों की कुल 270 शाखाएं हैं, जिनमें करीब तीन लाख खाते संचालित हैं।

31 दिसंबर तक आधार लिंक ना करवाया तो फ्रीज होगा खाता
रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस के अनुसार सभी बैंक उपभोक्ताओं 31 दिसंबर तक बैंक खाते के लिए आधार नंबर बैंक में जमा करना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर 31 दिसंबर के बाद बैंक ऐसे खातों को फ्रीज कर सकता है और पूरी आशंका है कि फ्रीज खातों को रिजर्व बैंक और आयकर विभाग की अनुमति के बिना दोबारा एक्टिव कराना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में सभी उपभोक्ताओं के लिए बेहतर यही होगा कि वे 31 दिसंबर से पहले अपना बैंक खाता आधार से लिंक करा लें।
विज्ञापन


जनधन खातों पर विशेष नजर
आयकर और लीड बैंक के सूत्रों की मानें तो नोटबंदी के बाद से जनधन खातों पर विशेष नजर रखी जा रही है। दरअसल साल 2014 के बाद से जीरो बैलेंस पर फतेहाबाद जिले में हजारों लोगों के जनधन खाते खोले गए। लेकिन अगले एक साल तक इनमें से अधिकतर खातों में कोई लेन-देन ही नहीं हुआ। बीते साल नवंबर में नोटबंदी की घोषणा के बाद एकाएक इन खातों में धड़ाधड़ पैसे जमा होने लगे। जिसके बाद आयकर विभाग की भी नजर जनधन खातों पर पड़ी। लीड बैंक के आंकड़ों की मानें तो नोटबंदी के बाद फतेहाबाद जिले के बैंकों में पुराने नोटों की शक्ल में तकरीबन 12 सौ करोड़ से अधिक की धनराशि जमा हुई। इसी तरह फतेहाबाद जिले के सैकड़ों जनधन खातों में भी करोड़ों रुपये जमा हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक शाखाओं में ही खुलेंगे आधार केंद्र
सूत्रों की मानें तो जल्द ही विभिन्न बैंकों की शाखाओं में भी आधार केंद्र बनाये जा सकते हैं। हालांकि फतेहाबाद जिले में इसकी संभावना काफी कम है। क्योंकि जिले में पहले से ही लगभग 95 फीसदी आधार कार्ड बनाये जा चुके हैं। खुद जिला प्रशासन इसकी पुष्टि कर चुका है। लेकिन जिन इलाकों में अभी आधार कार्ड नहीं बने हैं, उन इलाकों के बैंकों में ही आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इस प्रक्रिया में जिन खाताधारकों का बैंक में आधार कार्ड लिंक नहीं होगा, उनका आधार कार्ड बनवाकर खाते को लिंक कर दिया जाएगा और आधार कार्ड की कॉपी उपभोक्ता को दी जाएगी।


'केवाईसी खाता बंद करने के लिए लिया जाता है। लेकिन अब केवाईसी में भी आधार नंबर मांगा जा रहा है ताकि खाता बंद करने से पहले उसे आधार लिंक किया जा सके। इससे बंद होने वाले खाते में पुरानी ट्रांजेक्शन की भी जानकारी मिल सकेगी।’
जीएस मल्होत्रा, लीड बैंक अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed