फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   तीन माह बाद फिर इंटरनेट सेवाएं बंद, आमजन का सोशल मिडिया से लिंक टूटा

तीन माह बाद फिर इंटरनेट सेवाएं बंद, आमजन का सोशल मिडिया से लिंक टूटा

Sun, 26 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
तीन माह बाद फिर इंटरनेट सेवाएं बंद, आमजन का सोशल मिडिया से लिंक टूटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद
जींद में राजकुमार सैनी की रैली व रोहतक में आयोजित जाट आरंक्षण संघ समिति कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के 13 जिलों में इंटरनेट व एसएमएस सेवाएं बंद करने के बाद स्मार्ट फोन महज खिलौना बनकर रह गए हैं। वहीं आमजन का सोशल मिडिया से लिंक टूट गया है, क्योंकि इंटरनेट उपभोक्ता मोबाइल कॉल से ज्यादा इंटरनेट डाटा का ही प्रयोग करके व्हाट्सअप, फेसबुक, यू-ट्यूूब व जिओ टीवी जैसी एप यूज करने लगे हैं। शनिवार को इन सभी एप के ठप पड़ने के बाद उपभोक्ताओं को निराशा का सामना करना पड़ा। सोशल मिडिया पर आने वाली पल-पल की जानकारी न मिल पाने के कारण जहां बुद्धिजीवी टेलीवजिन से चिपके रहे, वहीं अपने संबधियों व दोस्तों से सोशल मिडिया द्वारा जोड़ा गया लिंक कटने के बाद युवा वर्ग भूमिगत कनैक्शनों के जरिए प्रदान की जाने वाली इंटरनेट सेवाओं की तालाश में जुटा रहा।

बता दें कि गृह विभाग के आदेशनुसार रोहतक, हिसार, जींद, भिवानी, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, चरखी दादरी, हांसी, करनाल, फतेहाबाद सहित कुल 13 जिंलों में इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं, ताकि किसी भी प्रकार से अफवाहें फैलाकर शांति को भंग होने से रोका जा सके। शुक्रवार शाम जींद में हुए उत्पात के बाद गृह विभाग को उक्त फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा। इससे ठीक 3 माह पूर्व भी 25 अगस्त पंचकूला सीबीआई कोर्ट द्वारा सुनाए जाने वाले फै सले के मध्यनजर भी प्रदेश के सभी हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। सरकार के आदेशानुसार 26 नवंबर की मध्यरात्रि तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में इंटरनेट व एसएमएस सेवाएं बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed