फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   फिर अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करों से जुड़े फतेहाबाद के तार, नाइजीरियन तस्कर के गिरोह में शामिल मिले दो युवक ृ

फिर अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करों से जुड़े फतेहाबाद के तार, नाइजीरियन तस्कर के गिरोह में शामिल मिले दो युवक ृ

Tue, 04 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
फिर अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करों से जुड़े फतेहाबाद के तार, नाइजीरियन तस्कर के गिरोह में शामिल मिले दो युवक ृ
अमर उजाला खास खबर...
विज्ञापन


फिर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों से जुड़े फतेहाबाद के तार, नाइजीरियन तस्कर के गिरोह में शामिल मिले दो युवक
पंजाब एसटीएफ के चढ़े थे हत्थे, पहले फतेहाबाद पुलिस ने भी काबू किया था ऐरिक नामक नाइजीरियन तस्कर
फतेहाबाद के युवकों की निशानदेही पर पंजाब एसटीएफ ने पकड़ी चार करोड़ की हेरोइन, लोकल पुलिस को भनक तक नहीं

अमित रूखाया
फतेहाबाद।
एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करों के निशाने पर है। फतेहाबाद के दो युवकों कंवर सैन और अजय का सरदूलगढ़ में पकड़े जाना और इसके बाद उनकी निशानदेही पर दिल्ली से उनके सरगना नाइजीरियन तस्कर गुडविन का काबू होना, अपने आप में ये बताने को काफी है कि तस्करी के मामले में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडीकेट के निशाने पर फतेहाबाद जैसे छोटे शहर भी आ चुके हैं।

पहले भी फतेहाबाद के युवकों के संपर्क में दिल्ली का ही एक नाइजीरियन तस्कर ऐरिक था जिसे बाद में फतेहाबाद पुलिस ने ही गिरफ्तार किया था। इन दोनों मामलों के सामने आने से इतना तय है कि फतेहाबाद में अनेक युवा ऐसे हैं जो पहले खुद के इस्तेमाल के लिए और फिर पैसे बनाने के लिए दूसरे युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने का काम कर रहे हैं। उधर पुलिस भी पिछले लंबे समय से नशे की दुनिया की किसी बड़ी मछली का शिकार नहीं कर पाई है। ऐसे में पुलिस पर भी सवाल खड़े होने तय हैं।
विज्ञापन


शहरी युवकों की निशानदेही पर पकड़ी गई 4 करोड़ की ड्रग्स, लोकल पुलिस को भनक तक नहीं
पंजाब एसटीएफ द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सरदूलगढ़ पहुंचे दोनों युवकों कंवर और अजय को काबू किया और उनकी निशानदेही पर दिल्ली से 4 करोड़ की हेरोइन के साथ नाइजीरियन तस्कर तक को गिरफ्तार कर लिया लेकिन लोकल पुलिस या खुफिया विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। ऐसे में खुफिया विभाग और लोकल पुलिस की सतर्कता पर सवाल उठने लाजिमी हैं। अगर समय रहते पुलिस इस दिशा में आरोपियों को काबू करती तो इतनी बड़ी कामयाबी का श्रेय फतेहाबाद पुलिस के सिर भी बंध सकता था। लेकिन पुलिस कप्तान को इस मामले की सूचना अमर उजाला’ संवाददाता द्वारा सूचित करने पर ही मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब एसटीएफ के हत्थे चढ़ा नाइजीरियन तस्कर गुडविन से पहले भी फतेहाबाद के नशा तस्करों के तार एक नाइजीरियन तस्कर ऐरिक से जुड़े थे। फतेहाबाद पुलिस ने एरिक को गिरफ्तार भी किया था लेकिन उनसे सिर्फ किंग नामक एक और नाइजीरियन का पता चला था। ऐरिक की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही किंग नामक तस्कर ने अपना फोन बंद कर दिया था और भूमिगत हो गया। इसके बाद पुलिस उसे तलाश ही नहीं कर पाई। अब एक और नाइजीरियन के संपर्क में फतेहाबाद के युवकों का होना स्थानीय पुलिस के लिए भी चिंता का सबब बन सकता है क्योंकि इसका सीधा-सीधा मतलब ये निकाला जा सकता है कि फतेहाबाद के कुछ और युवक भी नशे की इस दलदल में धंसे हो सकते हैं।

अभी तक इस मामले की जानकारी नहीं है। जल्द ही मामले का पता कराएंगे और लोकल लिंक की जांच करेंगे।
कुलदीप यादव, पुलिस कप्तान, फतेहाबाद।

03एफटीबीपी17 : कुलदीप यादव, पुलिस कप्तान, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed