{"_id":"618ff1e149e56d492a6bf3cc","slug":"62-thousand-rupees-recovered-from-the-accused-of-stealing-oil-from-pipeline-fatehabad-news-hsr616791267","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन से तेल चोरी करने के आरोपियों से 62 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन से तेल चोरी करने के आरोपियों से 62 हजार रुपये बरामद
विज्ञापन

पुलिस ने मुख्य आरोपियों के ठिकानों पर दी दबिश नहीं आए काबू
गांव अहरवां के पास जमीन खोदकर अंडरग्राउंड पाइप लाइन से चुराया था 8 हजार लीटर तेल
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। गांव अहरवां के पास गुजर रही हिंदुस्तान पेट्रोलियम की अंडरग्राउंड पाइप लाइन से तेल चोरी करने के मामले में पकड़े गए तीन आरोपियों से पुलिस ने रिमांड के दौरान 62 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने मुख्य आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी लेकिन काबू में नहीं आए।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी कृष्ण निवासी कुंडल भिवानी, रणजीत निवासी मैनिया जिला मैनपुरी यूपी तथा फिराद अली निवासी मुरादाबाद हाल बुध बाजार, नांगलोई (दिल्ली) को काबू था और कोर्ट से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान एक आरोपी से 25 हजार, दूसरे से 35 हजार तथा तीसरे 2 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में मुख्य आरोपी रमेश यादव निवासी मधुरिया (यूपी) व सुरजीत के नाम सामने आए है, इनके ठिकानों पर दबिश दी गई लेकिन काबू नहीं आए। इन आरोपियों ने ही कच्चा तेल बेचा था। इनके पास से ही पुलिस ने टैंकर बरामद किया गया था।
15 से 20 मिनट में चोरी कर लेते थे तेल
29 अक्तूबर को हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड में कार्यरत सुपरवाइजर राममूर्ति निवासी करंडी की शिकायत पर केस दर्ज किया था। आरोप था कि अज्ञात चोरों ने पंजाब के रामा मंडी से बहादुरगढ़ जाने वाली अंडरग्राउंड पाइप लाइन में गांव अहरवां के समीप वाल्व लगाकर तेल चोरी किया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, पूछताछ में सामने आया कि ये लोग 15 से 20 मिनट में एक टैंकर चोरी कर लेते हैं।
विज्ञापन
कोट
रिमांड के दौरान आरोपियों से 62 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। अन्य वारदातों में शामिल हो सकते है, इसको लेकर रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। तेल चोरी वारदात के अन्य आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
- कुलदीप कुमार, इंचार्ज, सीआईए