{"_id":"5c91233fbdec2213f932ee7b","slug":"61553015615-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस ने काटा सीजेएम की गाड़ी का चालान, गनमैन द्वारा माफी मांगने के बाद छोड़ी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस ने काटा सीजेएम की गाड़ी का चालान, गनमैन द्वारा माफी मांगने के बाद छोड़ी गाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नो पार्किंग में खड़ी सीजेएम की गाड़ी का काटा चालान
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए यातायात पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही हैं। मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस टीम ने नो पार्किंग में खड़ी सीजेएम की गाड़ी का सौ रुपये का चालान काट दिया और उसे क्रेन की मदद से उठाकर ट्रैफिक थाने में ले गई। हालांकि बाद में सीजेएम के गनमैन ने जब अपनी गलती मानीं तो इसके बाद ट्रैफिक एसएचओ रामधन ने उनकी गाड़ी रिलीज कर दी। ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर रामधन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शहर के मेन बाजारों, जवाहर चौक, थाना रोड और लाल बत्ती चौक पर व्यवस्था काफी कड़ी कर दी है। मंगलवार को सीजेएम राहुल बिश्नोई की गाड़ी मेन बाजार में नो पार्किंग में उनके ड्राइवर ने खड़ी कर दी और इधर-उधर चला गया। जिस पर ट्रैफिक पुलिस की टीम ने क्रेन की मदद से उस गाड़ी को उठवा लिया। बाद में ट्रैफिक थाने पहुंचे गनमैन ने अपनी गलती मानी और भविष्य में नियमों का पालन करने का भरोसा दिया जिसके बाद उनकी गाड़ी रिलीज कर दी गई। उन्होंने बताया कि सीजेएम साहब के पिता किसी कार्य से उस गाड़ी में बाजार में आए थे और ड्राइवर भी उनके साथ ही चला गया। जिसके कारण गाड़ी के साथ कोई ड्राइवर न दिखने से ट्रैफिक पुलिसकर्मी गाड़ी अपने साथ ले गए।