{"_id":"5b917f23867a557ec232c639","slug":"61536261923-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की युवती के साथ 2 वर्ष तक लिव इन में करता रहा रेप, अब फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की युवती के साथ 2 वर्ष तक लिव इन में करता रहा रेप, अब फरार
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। फतेहाबाद में किराए के मकान में अपने पार्टनर के साथ लिव इन में रह रही एक युवती ने पार्टनर पर शादी के नाम पर रेप करने व धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि युवक उससे 2 साल तक रेप करता रहा और अब गायब हो गया। डीएसपी को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है और मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक की दिल्ली में दो वर्ष पहले उसकी मुलाकात हुई थी, जहां उसकी बातचीत शुरू हुई और फिर फोन पर भी बात होने लगी। आरोप है कि युवक उसको शादी का झांसा देकर यहां फतेहाबाद ले आया। यहां वह एक सैलून पर काम करता है। यहां वह उसके साथ दो साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहती रही है। आरोप है कि इस दौरान युवक उससे लगातार संबंध बनाता रहा और अब बिना शादी किए उसे छोड़कर चला गया है। युवती ने डीएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी धर्मबीर पूनिया ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है। युवती के ब्यान लिए जा रहे हैं और जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।