फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे ड्यूटी इंस्पैक्टर को हटाने की मांग

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे ड्यूटी इंस्पैक्टर को हटाने की मांग

Wed, 11 Apr 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे ड्यूटी इंस्पैक्टर को हटाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद/टोहाना।
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन द्वारा सब डिपो टोहाना में कर्मचारी नेता ईश्वर बूरा के खिलाफ दर्ज केस को वापस लेने व भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे रामचंद्र को ड्यूटी इंस्पेक्टर के पद से हटाने की मांग को लेकर चल रहा धरना चौथे दिन भी जारी रहा। धरने को अनेक कर्मचारी संगठनों के अलावा इनेलो ने भी अपना समर्थन दिया।

धरने की अध्यक्षता ऑडिटर शमशेर ने की व इस दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलन को सर्व कर्मचारी संघ की ब्लाक कमेटी ने समर्थन दिया और ब्लाक प्रधान राजेश नैन, अध्यापक संघ के उपप्रधान जगदीश सैनी, बिजली बोर्ड यूनियन के यूनिट प्रधान राजबीर बीका के अलावा नगर परिषद कर्मचारी संघ से लाभ सिंह, मोहन सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के प्रधान स. लाभ सिंह धरने में शामिल हुए। इनेलो एससी सैल के जिलाध्यक्ष धर्मपाल बागड़ी ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया। यूनियन ने मांग की है कि जब तक भ्रष्ट ड्यूटी इंस्पेक्टर रामचंद्र उपनिरीक्षक को पद से नहीं बदला जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि रामचंद्र उपनिरीक्षक के खिलाफ पेड़ काटने व भ्रष्टाचार करने की जांच चण्डीगढ़ मुख्यालय द्वारा चल रही है और इस दौरान उक्त आरोपी इस पद पर रहते हुए जांच को प्रभावित कर सकता है। धरने को सब डिपो प्रधान चन्द्रभान खटक, उपप्रधान वेदप्रकाश, सचिव सतबीर सिंह, अशोक कुमार, नरेश चमारखेड़ा, कैथल से बलबीर सिंह, छात्र नेता हनीफ, रामकुमार, ईश्वर बूरा, रोशन लाल सहित अनेक कर्मचारियों ने संबोधित किया। सब िडिपोो प्रधान चन्द्रभान खटक ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी सरकार के वायदाखिलाफी के विरोध में 12 व 13ष अलप्रैल को फतेहाबाद डिपो पर 24 घंटे के लिए धरना देंगे जिसमें टोहाना से भी भारी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed