फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   रिश्वत लेकर युवक को लगाया नौकरी, केस दर्ज

रिश्वत लेकर युवक को लगाया नौकरी, केस दर्ज

Wed, 27 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेकर युवक को लगाया नौकरी, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
गांव ठरवा निवासी एक व्यक्ति को नांगला गांव के बिजली घर सब स्टेशन असिस्टेंट द्वारा धोखाधड़ी कर रिश्वत लेकर नौकरी लगाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसडीओ बिजली विभाग को दी। एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ मनदीप कुंडू ने बताया कि उनके पास गांव ठरवा निवासी बल्कार सिंह की शिकायत आई थी कि उसने डिप्लोमा किया हुआ है तथा गांव नांगला में 33 केवी बिजलीघर में कार्यरत सुलहेड़ा निवासी एएसएसए (सब स्टेशन असिस्टेंट) सुनील से मिला। जिसके बाद उसने उससे 25 हजार रुपये की रिश्वत लेकर उसे नौकरी पर लगा दिया। जिसके बाद उसने 16 मार्च 2017 को नांगला में ड्यूटी ज्वाइन कर ली। आरोप है कि सुनील ड्यूटी के लिए बल्कार सिंह को रात के समय बुलाता था ताकि किसी दूसरे कर्मी को पता न चले। जिसके बाद जब बल्कार सिंह ने सुनील से सेलरी की मांग की तो उसने 4 जुलाई तक सेलरी नहीं दी। जिसके बाद वह उनके पास आकर मिला। उसने बिजली विभाग के एसई व एक्सईन को बताया तथा जांच में मामले को ठीक पाया तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। शिकायत में एसडीओ ने कहा कि उक्त कर्मी ने कर्मी को नौकरी पर लगाने के लिए बिजली विभाग के सर्कल अधिकारी के भी फर्जी हस्ताक्षर किए हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उक्त कर्मी के रुपये मांगने की सीडी भी पुलिस को दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने आरोपी पर झूठे पत्र बनाने, पद का दुरुपयोग करने व रिश्वत लेने की बात कही है। इस बारे में थाना सदर प्रभारी सोमवीर ढाका ने बताया कि पुलिस ने एसडीओ मनदीप कुंडू की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व 8,9 पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed